रावण दहन के दौरान बची हुई एक लकडी बदल सकती है आपकी किस्‍मत, दशहरे को करें ये खास उपाय

आने वाली 30 सितम्बर को है दशहरा। एक अबूझ मुहूर्त। कहते हैं दशहरे के दिन नए व्यापार या कार्य की शुरुआत करना अति शुभ होता है। यह अत्यंत शुभ तिथियों में से एक है, इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, स्वर्ण, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ होता है। दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, शस्त्र-पूजा की जाती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन कुछ खास टोटके या तंत्र क्रिया की जाए तो जिंदगी बदल सकती है यानी कि जीवन में खुशियां भर सकती हैं।

दशहरा को सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में जाना जाता है। क्योंकि इस दिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती हैं। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध भी किया था। इतना ही नहीं नवरात्र के दिन कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा करके धरती वासिीयों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था। इसलिक दशहरे के दिेन पूरे साल को खुशहाल और धन धान्य से परिपूर्ण बनाने के लिाए कुछ आसान से उपाय लोग सदियों से करते आए हैं। इस दशहरे आप भी इन उपायों को आजमाकर अपनी जिंदगी खुशहाल बना सकते हैं।

दशहरे के दिन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्हें तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

दशहरे के दिन देवी यात्रा करती हैं इसलिए इस दिन को यात्रा के लि्ए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन संभव हो तो यात्रा करें भले ही वह छोटी दूरी की हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती है।

जिन लोगों को विदेश यात्रा की इच्छा है उन्हें यात्रा का योग मजबूत बनाने के लिए यह उपाय आजमाना चाहिए।

दशहरे के दिन सिर पर जयंती रखें और ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपानलि्नी। दुर्गा क्षमा शि दवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।। मंत्र का जप करें। इससे आरोग्य सुख की प्राप्तिय होती है। जयंती को तिजोरी या अलमारी में रखने से धन धान्य की प्राप्ति और बरकत होती है।

दशहरा के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस दिनन अपने घर में शमी के पेड़ लगाएं और निदमित दीप दिखाएं। मान्यता है कि दशहरा के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का बना दिया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन यह पक्षी दिखे तो आने वाला साल खुशहाल होता है।

एक बात और रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्षित रख दें। इससे नकारात्मक  शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team