23 जुलाई 2025 राशिफल- सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को मिलेंगे ब़डे लाभ, जानें बाकी राशियों का हाल

23 जुलाई 2025 को सावन की शिवरात्रि एक विशेष ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रही है, जिसे महासंयोग कहा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है, और ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए यह दिन भाग्योदय का संकेत दे रहा है। खासतौर पर मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को इस दिन व्यापार, नौकरी और सम्मान के क्षेत्र में शुभ संकेत मिल सकते हैं। वहीं, धार्मिक यात्रा, नए अवसर और वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। मेष (Aries) आज करियर से जुड़ी योजनाएं धीरे-धीरे आकार ले सकती हैं। कार्यस्थल पर गति बनाए रखें। व्यापार से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी। परिवार में कटु वचन कहने से बचें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है। वृषभ (Taurus) दिन आपके पक्ष में है। प्रियजनों से मुलाकात की संभावना है। सेहत में सुधार रहेगा। आज अपने दिल की बात कहने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में सतर्क रहें। प्रेम प्रसंगों को लेकर परिवार में असहमति हो सकती है। कीमती वस्तुओं पर खर्च संभव है। मिथुन (Gemini) आज घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। आभूषण व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। नौकरी में पदोन्नति और अधिकार में वृद्धि के संकेत हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। कर्क (Cancer) आप दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं, इससे नुकसान हो सकता है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में जीत मिल सकती है। नए साझेदार मिल सकते हैं। पारिवारिक चिंताएं बनी रहेंगी। वस्त्र या आभूषण खरीदने की संभावना है। सिंह (Leo) समय को व्यर्थ न गवाएं। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। कार्यशैली में बदलाव करें। विवाह के प्रस्ताव से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों की मदद से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कन्या (Virgo) कार्यस्थल पर आपकी बातों का असर होगा। मित्रों को आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। आज लेन-देन से बचें। व्यापार में अचानक लाभ संभव है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। तुला (Libra) मित्रों की मदद से कोई विशेष कार्य सफल हो सकता है। परिवार के निर्णयों से कुछ लोग असंतुष्ट हो सकते हैं। मन में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। घर की सजावट में समय व्यतीत होगा। वृश्चिक (Scorpio) आप पारिवारिक मामलों में अपने मन की बात कहने से झिझक सकते हैं। कर्मचारियों से मतभेद की आशंका है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक तनाव रह सकता है। सामाजिक गतिविधियों में अति उत्साह से बचें। धनु (Sagittarius) चतुराई से सोचकर व्यापार में उन्नति करेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता से समस्या सुलझेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन लाभ के योग हैं। मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है। मकर (Capricorn) मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में विलंब संभव है, लेकिन आपकी पहचान और संपर्क लाभ देंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव में सफलता मिल सकती है। कुंभ (Aquarius) विवाह की बातचीत सफल हो सकती है। घर में शुभ कार्यों की योजना बनेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय बाद स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। मीन (Pisces) अनियमित खान-पान से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है � संयम रखें। पुराने संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यस्थल पर मान्यता मिलने के योग हैं। वस्त्र और आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2025 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team