2024: कुंभ में संचरण करेंगे शनि देव, होगा शश महापुरूष राजयोग का निर्माण, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में कर्मफल दाता शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में संचरण करेंगे। जिससे शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस राजयोग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है वो व्यक्ति धनवान होता है, व्यापार में अच्छा नाम कमाता है। वहीं इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसे में इस राजयोग के प्रभाव से साल 2024 में 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को धनलाभ और भाग्योदय के प्रबल योग बन रहे हैं।

आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर...

कुंभ
कुंभ राशि में शश महापुरुष राजयोग लग्न भाव में बनेगा। इससिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपके कार्य करने की शैली में निखार होगा। वहीं शनि देव आपको करियर में काफी वृद्धि कराएंगे। आपके लिए समय बहुत ही अनुकूल साबित होने वाला है। आपमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं शश राजयोग की दृष्टि आपकी राशि से सप्तम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है।

वृष
आप लोगों की गोचर कुंडली के कर्म भाव पर शश महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। वहीं जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं अगर आपका कारोबार खनिज, ऑयल, लोहा, और काली चीजों से जुड़ा हुआ है, तो आप लोगों को यह साल शानदार साबित हो सकता है। वहीं इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि काफी अच्छी रहने वाली है।

सिंह
शश महापुरुष राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनने जा रहा है। इसिलए इस समय आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का कार्य करते हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक वृद्धि हो सकती है। साथ ही शश राजयोग बनने से आप लोग साल 2024 में कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team