08 जुलाई 2023, सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है शनिवार का दिन

मेष
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में जिस कारण आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न
होंगे।

वृष
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।
मिथुन
आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आ शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें। परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह

आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते है। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या
आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अपनो से मतभेद हो सकते है।

तुला
आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।

वृश्चिक
आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम या नई साझेदारी शुरू कर सकते है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की कार्य योजना बन सकती हैं। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा। नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर
आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहें हैं तो आपको विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता हैं। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती हैं। आपका मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ
आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन
आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मन अध्यात्म की और रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team