अंगूठे का शेप आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है, जानिए...

हस्तरेखा एक विज्ञान है जिसे हम ज्योतिष विद्या के रूप में जानते हैं। ज्योतिष में हस्तरेखा का बहुत महत्व माना गया है। क्योंकि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में कुछ खास निशान होते हैं जो हर इंसान के भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी बातों का संकेत देते हैं। हस्तरेखा में अंगुलियों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। किसी भी व्यक्ति के हाथ के गहन अध्ययन द्वारा उस व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों कालों के बारे में आसानी से बताया जा सकता है।


हिंदू धर्म में शरीर पर तिल से लेकर हाथों के नाखून तक कई मान्यताए हैं, जिनपर कई दफा सवाल उठे हैं तो कई बार वैज्ञानिक लाभ भी सामने आए है। हस्तरेखा विशेषज्ञों के मुताबिक हाथ की हर अंगुली का अपना अलग महत्व होता है। अंगुली के अलावा हाथ का अंगूठा भी आपके बारे में कई राज खोलता है।

अंगूठा के शेप आपके बारे में काफी कुछ बता सकता है। कई लोगों का अंगूठा लंबा होता है तो वहीं कई लोगों का अंगूठा छोटा होता है। आइए, आज हम इनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

जिन लोगों का अंगूठा सीधा होता है यानी राइट ऐंगल बनता है वह बहुत मजबूत ख्याल वाले होते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि इन्हें हराना आसान नहीं होता। अगर कोई ऐसे व्यक्ति को हरा भी देता है तो वो दोबारा संघर्ष करने को तैयार रहते हैं जीवन में आसानी से इन्हें कोई हरा नहीं सकता।

वहीं जिन लोगों का अंगूठा तर्जनी अंगुली के बीच के भाग से गुजरता है ऐसे लोगों का अंगूठा सामान्य आकार से लंबा होता है। इन लोगों में खास तरह की खूबियां होती हैं। इन लोगों के विचार स्वतंत्र होते हैं। इन लोगों की सोच दूसरों से अलग होती है। ये लोग हर मुद्दे पर अपनी सकारात्मक राय रखने के लिए तैयार होते हैं।

कई लोगों का अंगूठा बाकी शरीर की त्वचा से सख्त होता है। ऐसे लोगों को हठी कहा जाता है लेकिन ऐसे लोग दिमागी रुप से काफी एक्टिव होते हैं। ये लोग अपनी मन की करते हैं और इनकी मर्जी के खिलाफ कोई बात नहीं मनवा सकता।

वहीं कुछ लोगों का अंगूठा छोटा होता है। अगर आपका अंगूठा तर्जनी अंगुली तक भी पहुंचने में अक्षम है तो ऐसे अंगूठे को छोटे साइज का अंगूठा माना जाता है। ऐसे लोग मेहनती होते हैं, वहीं ये लोग दूसरे विचारों पर चलते हैं।
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0