करवाचौथ पर पत्नी को देना है प्यारा-सा तोहफा, कम बजट में ये 7 गिफ्ट जीत लेंगे दिल

करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने का खास मौका होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पत्नी को सरप्राइज देकर उनके चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान लाना चाहते हैं, तो ये चीजें दे सकते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि पत्नी को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट खरीदना जरूरी है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई बार छोटी-सी चीज भी आपके प्यार का बड़ा एहसास करा सकती है। अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कस्टमाइज्ड जूलरी : अगर आपकी पत्नी को जूलरी पहनना पसंद है, तो उनके नाम के पहले अक्षर वाला पेंडेंट, खूबसूरत अंगूठी या स्टाइलिश ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। सोने या हीरे के गहने होना जरूरी नहीं है आप गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी भी दे सकते हैं। स्टाइलिश हैंडबैग या क्लच : महिलाओं के लिए हैंडबैग सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत भी है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को उनकी पसंद के रंग का सुंदर हैंडबैग या पार्टी में इस्तेमाल करने के लिए स्टाइलिश क्लच दे सकते हैं। यह ऐसा गिफ्ट है, जिसे वह लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं। स्किनकेयर और सेल्फ-केयर हैम्पर : घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं कई बार खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं। ऐसे में पत्नी को उनके पसंदीदा स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, लिपस्टिक, फेस मास्क या बॉडी लोशन का छोटा-सा हैम्पर गिफ्ट कर सकते हैं। स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड : अगर आपकी पत्नी को टेक्नोलॉजी या फिटनेस पसंद है, तो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड अच्छा विकल्प हो सकता है। बाजार में अलग-अलग बजट में कई डिजाइन मिल जाते हैं। यादगार तस्वीरों वाला फोटो फ्रेम : कुछ तोहफे ऐसे होते हैं, जिनकी कीमत से ज्यादा उनकी भावनात्मक अहमियत होती है। आप अपनी शादी, घूमने-फिरने या साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरों वाला फोटो फ्रेम बनवा सकते हैं। चाहें तो हर तस्वीर के साथ एक छोटा-सा प्यार भरा संदेश भी लिख सकते हैं। साड़ी या खूबसूरत एथनिक ड्रेस : करवाचौथ पर पत्नी को उनकी पसंद की साड़ी, सूट या एथनिक ड्रेस भी दे सकते हैं। लाल, मैरून या उनकी पसंद के किसी दूसरे रंग का आउटफिट चुन सकते हैं। अपने हाथों से लिखें लव नोट या बनाएं खास डिनर : अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए पत्नी को खुश करना चाहते हैं, तो अपने हाथों से एक प्यारा-सा लव नोट लिखें। उसमें बताएं कि वह आपकी जिंदगी में कितनी खास हैं। इसके साथ उनकी पसंद का खाना बनाएं या किसी अच्छी जगह डिनर प्लान करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0