पानी की तरह पैसा लाता है ये जहाज

फेंगशुई का शाब्दिक अर्थ होता है हवा एवं पानी। फेंगशुई के अनुसार सोने के सिक्कों से भरा समुद्री जहाज़ अगर आप घर में रखते हैं तो आपके व्यवसाय में दोगुनी-चौगुनी बढोतरी को कोई भी नहीं रोक सकता है।


फेंगशुई में वेल्थशिप काफी लोकप्रिय है घर या प्रतिष्ठानों में उपयोग में लाते हैं। यह एक जहाज होता है, जो सोने के सिक्कों या चीजों से लदा होता है और संपन्नता का संदेश देता है पर इस जहाज का मुंह कभी भी दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। वरना आपका धन घटने की आशंका हो सकती है।
ध्‍यान रहे कि भूलकर भी ऑफिस के मुख्य द्वार के ठीक सामने न रखें, वरना सारी संपत्ति दरवाज़े से होकर बाहर जा सकती है।

समुद्री जहाज किसी व्यक्ति के कार्य में महान उपलब्धि और सफलता का प्रतीक है। इसे घर या आफिस में रख सकते हैं या इसका चित्र टांग सकते हैं।

यह
भी ध्‍यान रखें कि डूबती नाव अगर घर में रखी हो तो अपने साथ आपका सौभाग्य भी डुबा ले जाती है। घर में रखी डूबती नाव की तस्वीर या कोई शोपीस सीधा आपके घर के रिश्तों पर आघात करता है। रिश्तों में डूबते मूल्यों का प्रतीक है यह चिह्न। इसे अपने घरौंदे से दूर रखें।
जब बनते काम अटकने लगें तो करें ये उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0