इन राशि वालों को होगा लाभ और इनको होगी हानि

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 28 दिसंबर को मंगलवार है। मंगलवार के दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है।

28 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। आइए डालते हैं एक नजर...

मेष राशि-इस राशि वाले मन से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणम मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृष राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कर्क राशि-मन में कुछ अशान्ति रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। भवन या सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी, लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- भवन सुख में वृद्धि होगी। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। भाइयों से विवाद हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

तुला राशि-इस राशि वालों का दाम्पत्य जीवन कुछ संकटों में रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन भी हो सकता है। मित्र के सहयोग से किसी कारोबार की योजना बन सकती है। माता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में व्यवधान एवं खर्चों में वृद्धि की अधिकता रहेगी। तनाव से बचें।

धनु राशि-सावधान रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। मानसिक शांति रहेगी।

मकर राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। वाणी में कठोरता का भाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आत्मसंयत रहें। बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आयेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सुखद समाचार मलिेगा।

मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team