वक्री हो रहे हैं शनि देव, उनकी उल्टी चाल का राशियों पर होगा यह असर

रविवार, 5 जून 2022 को प्रात: 3 बजकर 16 मिनट से शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। 5 जून से वे 141 दिनों के लिए वक्री रहेंगे। वक्री से अर्थ शनि की उल्टी चाल से है। शनि जब वक्री होते हैं तो कष्ट में होते हैं, इसलिए शनि को नाराज नहीं करना चाहिए। शनि देव के वक्री होने अर्थात् उनके उल्टी चाल चलने का असर समस्त राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

आइए डालते हैं एक नजर राशियों पर...

1. मेष राशि—गलत कामों को करने से बचें आपकी राशि पर राहु विराजमान हैं। इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। कमजोर व्यक्तियों की सेवा करें।

2. वृषभ राशि—धन के मामले में सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। बड़ी पूंजी का निवेश करने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें। ऑफिस में सभी से विनम्रता से बोलें।

3. मिथुन राशि—मिथुन राशि वालों को शनि देव कर्म के महत्व को समझने के लिए कह रहे हैं। जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करें। शनि इस दौरान काफी कुछ सिखाने वाले हैं। सीखने के लिए तैयार रहें।

4. कर्क राशि—कर्क राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कर्ज लेने से बचें।

5. सिंह राशि—शनि आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा करने जा रहे हैं। हर प्रकार के गलत कामों को करने से बचें। लोभ से दूर रहें।

6. कन्या राशि—जॉब और बिजनेस में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम में कमी न आने दें।

7. तुला राशि—धन से जुड़े कामों को सावधानी से करना होगा। बाधा और परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी की सलाह काम आ सकती है।

8. वृश्चिक राशि—वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। सेहत और धन से जुड़ी चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा। विवाह में देरी की स्थिति भी बन सकती है। शनि का दान करें।

9. धनु राशि—धनु राशि वालों को शनि नियम और अनुशासन का कठोरता से पालन करने के लिए कह रहे हैं। विद्यार्थियों को अधिक मेहतन करने की जरूरत है।

10. मकर राशि—शनि की साढ़े साती आप पर चल रही है। क्रोध और अहंकार न करें। इससे बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। लव पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

11. कुंभ राशि—कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है। इस दौरान की बचत करने में दिक्कत आ सकती है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

12. मीन राशि—मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो चुकी है। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यों में भी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखना होगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team