नेतन्याहू का समय अच्छा, लेकिन कामयाबी आसान नहीं, 22 अप्रैल से 13 मई 2026 तक का समय सवालिया निशान

- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी - मुंबई। ईरान से इजराइल और अमेरिका के युद्ध में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं, सितारों के समीकरण पर भरोसा करें तो उनका समय तो अच्छा है, लेकिन कामयाबी आसान नहीं है, अलबत्ता, 22 अप्रैल से 13 मई 2026 तक का समय सवालिया निशान है, उन्हें अग्नि और रक्त संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान वर्षफल में मंगल की दशा बताती है कि वे युद्ध की जिद आसानी से नहीं छोड़ेंगे और न ही पीछे हटेंगे, परंतु सेहत और दुर्घटना के लिहाज से यह समय सवालिया निशान बना है। याद रहे, इसराइल में इसी साल संसदीय चुनाव भी हैं, पर क्या यह चुनाव हो पाएंगे या कुछ और तस्वीर उभरेगी, अभी यह कहना मुश्किल है। उधर, प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को हराने के लिए पूर्व दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री नफ़ताली बेनेट और मध्यमार्गी विपक्षी नेता याएर लापिड ने अपनी पार्टियों का विलय कर एक नई पार्टी याचाड (साथ-साथ) बनाने का ऐलान किया है। हालांकि, वर्ष 2021 में भी नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने के लिए बेनेट और लापिड ने हाथ मिलाया था, लेकिन गठबंधन जल्दी ही बिखर गया। नेतन्याहू की प्रचलित कुंडली पर नजर डालें तो इस साल 21 अगस्त 2026 से उनकी अच्छी केतु की महादशा शुरू हो रही है, जो उनके जीवन में कामयाबी का परचम लहराएगी, लेकिन लापरवाही और अति-आत्मविश्वास संकट का सबब बन सकते हैं, खासकर 22 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। साझेदारों, सहयोगियों के साथ तालमेल करना आसान नहीं होगा। विरोधी नई तैयारी और ताकत के साथ उन्हें नुकसान पहुंचाने में काफी हद तक सफल रह सकते हैं। यही नहीं, सहयोगियों से भी धोखा मिल सकता है। इस दौरान सेहत के मोर्चे पर भी सावधान रहना होगा, खासकर ऑपरेशन जैसी स्थिति में विपरीत नतीजे मिल सकते हैं। यदि घात समय निकल गया, तो इस साल सत्तर प्रतिशत से ज्यादा सफलता की संभावना है!

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0