पैसों का पौधा माना जाता है मनी प्लांट, वास्तु के अनुसार ही लगाए यह पौधा

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने मनी प्लांट के पौधे के बारे में न सुना होगा। कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से लक्ष्मी का आगमन होता है और दरिद्रता दूर होती है। मनी प्लांट को यदि वास्तु के अनुरूप लगाया जाए तो यह लाभदायक होता है और यदि इसे लगाते वक्त वास्तु की अनदेखी की जाती है तो यह नुकसानदायक साबित होगा और घर में सम्पन्नता की जगह कंगाली का वास होने लगेगा। धन वृद्धि की बजाए आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

आइए डालते हैं एक नजर उन कारणों पर जिनके अनुसार वास्तु को देखते हुए मनी प्लांट को लगाया जाए—


चुराया हुआ नहीं होना चाहिए मनी प्लांट का पौधा

मनी प्लांट को लेकर आम जन में यह धारणा बनी हुई होती है कि मनी प्लांट का वहीं पौधा फलता-फूलता है जिसे चुरा कर लगाया जाता है। यह आम जन में फैला हुआ भ्रम है। मनी प्लांट को हमेशा खरीद कर अर्थात् पैसा चुकाकर ही अपने घर में लगाना चाहिए।

लगाने से पहले करें सही जगह का चुनाव
मनी प्लांट अर्थात् पैसों का पौधा, जिसे धन से जोडक़र देखा जाता है। मनी प्लांट के पौधे को हमेशा अपने घर के अन्दर लगाना चाहिए। घर के बाहर लगाए गए मनी प्लांट से धन समृद्धि नहीं होती है।

ऊपर की तरफ बढ़ती हुई होनी चाहिए बेल
मनी प्लांट का पौधा धन से जुड़ा होता है इसलिए इसको लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब यह पौधा बढऩे लगे तो इसकी बेल ऊपर की ओर जाती हुई हो। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल समृद्धि दायक होती है तो वहीं नीचे की तरफ लटकती हुई बेल से आर्थिक रुकावट पैदा हो सकती है।

वास्तु के अनुरूप बताई गई दिशा में लगाना चाहिए पौधा
वास्तु में हर चीज की सही दिशा बताई गई है इसी तरह से मनी प्लांट लगाने के लिए भी सही दिशा का चुनाव करना बहुत आवश्यक है। जहाँ सही दिशा में लगी हुई मनी प्लांट आपके घर में रुपये पैसों में वृद्धि करती है तो वहीं गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

इस तरह की पौध होती है समृद्धि दायक
मनी प्लांट को हमेशा किसी बड़े मिट्टी के गमले में लगाना चाहिए ताकि उसे बढऩे की जगह मिल सके। इसके अलावा मनी प्लांट को हरे या नीले रंग की कांच की बोतल या बर्तन में लगाना चाहिए। इस तरह से लगी हुई मनी प्लांट धन को आकर्षित करने वाली मानी जाती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team