जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 मई

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन लाभ के लिए नए मार्ग मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता परिश्रम वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आपका पुराने परिजनों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक बना रहेगा। इस हफ्ते आपको अपनी वाणी व्यवहार के कारण कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत संबंधी मामलों में आपको सुधार देखने को मिल सकता है। घरेलू कार्यो पर समय तथा धन खर्च हो सकता है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मनमाफिक रूप से सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए हितकर रहेगा। इस हफ्ते के मध्य भाग में आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आपको अपनी आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। छात्र वर्ग को शिक्षा संबंधी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते किसी काम को लेकर आपका सम्मान बढ़ सकता है। संतान से आपको सुख मिलेगा।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत तथा कामकाजी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अधूरा पड़ा हुआ काम इस हफ्ते पूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा तथा उनको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। संतान के साथ कोई समस्या आपको मिल सकती है। पारिवारिक लोगों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। यात्रा का योग बना रहेगा।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआती भाग में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि के योग बने रहेंगे। कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत तथा अपने सामान का ध्यान रखें। कुछ अनचाहे खर्च अचानक आपके सामने आ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग रहेंगे। पारिवारिक लोग आपकी मदद करेंगे। हफ्ते का अंतिम भाग आपकी कोई मनोकामना पूर्ण करा सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। लाभ को लेकर इस हफ्ते स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते मकान-जमीन से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपके द्वारा किया गया कोई निवेश आपको धन का लाभ दिला सकता है। इस हफ्ते के अंतिम भाग में आपका कुछ धन खर्च हो सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार के संदर्भ में कुछ अच्छे समाचार इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं। नौकरी से संबंधित अगर कोई इंटरव्यू दिया है तो उसका परिमाण आपके पक्ष में आ सकता है। छोटी-मोटी यात्रा के योग इस हफ्ते आपके लिए बने रह सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग इस हफ्ते बने रहेंगे। भाई तथा मित्र वर्ग का सहयोग आपको मिलेगा। उपहार की प्राप्ति आपको मिल सकती है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में लाभ मिल सकते हैं। आपके अधूरे पड़े कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपकी काफी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र से आपको अच्छे लाभ मिल सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपका खर्च बढ़ सकता है तथा आपकी सेहत में भी कुछ नरमी देखी जा सकती है। जीवनसाथी द्वारा आपको धन का लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार से अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते आपकी व्यापारिक साजेदारिया और मजबूत हो सकती है। हफ्ते का मध्य भाग कुछ परेशानी वाला हो सकता है, पर आप अपनी सूझ-बूझ से उन पर सफलता पा लेंगे। कार्यो को लेकर यह हफ्ता आपको सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन आनंद से व्यतीत होगा। संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे तथा उनको शिक्षा संबंधी लाभ मिल सकते हैं। धन लाभ की प्राप्ति के योग बने रहेंगे। यात्रा का योग बन सकता है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई परेशानी परेशान कर सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपकी भागदौड़ अधिक बनी रहेगी। इस हफ्ते अपने खर्चो पर लगाम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। दाम्पत्य जीवन आपका अच्छा बना रहेगा। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला बना रह सकता है। इस हफ्ते आप संतान तथा भाई की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला साबित हो सकता है।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातको को धन संबंधी लाभ मिलने के योग रहेंगे। छात्र वर्ग को यह हफ्ता अच्छी सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते मध्य भाग में आपको कुछ तनाव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर इस हफ्ते आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, किंतु आपके कार्य संपन्न होंगे। भाई के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद संभव है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को धन के लिहाज से सकारात्मक तथा सफलता देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्य पूर्ण करने में मददगार रहेगा। हफ्ते के मध्य में आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। संतान के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। सेहत को लेकर कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ की यात्रा तथा खर्च संभव है। भाग्य सहयोगी बना रहेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचने की सलाह रहेगी।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इस हफ्ते आपको नौकरी तथा व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान संबंधी मामलों में अगर कोई समस्या बनी हुई थी तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। हफ्ते के मध्य में कोई तनाव आपको परेशान कर सकता है। धन लाभ के लिए कोई नया मार्ग इस हफ्ते आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

--आईएएनएस

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team