जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 जनवरी

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल प्रस्तुत है। जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ प्राप्त होने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपको सेहत संबंधी मामलों अगर कोई समस्या थी, तो उसमें राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में यह हफ्ता आपको लाभ देने वाला बना रहेगा। छात्रवर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में आपकी वाणी से किसी को कष्ट हो सकता है, इसका ध्यान रखें। इस हफ्ते आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अविवाहित लोगों को यह हफ्ता कोई शुभ समाचार दे सकता है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित कोई चिंता परेशान कर सकती है। हफ्ते के शुरुआती भाग में आपका खर्च बढ़ेगा। सेहत को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते व्यर्थ के सोच-विचार से बचने की सलाह रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह हफ्ता सकारात्मक बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद संभव हैं। हफ्ते का अंतिम भाग आपके धनकोष में वृद्धि कर सकता है। आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआती भाग में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि के योग बने रहेंगे। कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी व्यापारिक यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत और अपने सामान का ध्यान रखें। कुछ अनचाहे खर्च अचानक आपके सामने आ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के योग रहेंगे। पारिवारिक लोग आपकी मदद करेंगे।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार के मामले में कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नौकरी से संबंधित अगर कोई इंटरव्यू दिया है, तो उसका परिमाण आपके पक्ष में आ सकता है। धन संबंधी मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस हफ्ते आपकी यात्रा का योग बन सकता है। छात्र वर्ग को शांत मन से अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह रहेगी। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को उनका भाग्य उन्नति देने वाला रहेगा। कामकाज के लिहाज से आपको यह हफ्ता शुभ परिणाम दे सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर थोड़ी भागदौड़ बनी रह सकती है। संतान के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। इस हफ्ते आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको कोई नया कार्य इस हफ्ते मिल सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग आपको धन का लाभ दे सकता है। पुराने लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कामकाज को लेकर इस हफ्ते आपका आलस्य आपको परेशान कर सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग इस हफ्ते बने रहेंगे। भाई व मित्र के साथ सामंजस्य बनाकर चलना आपको लाभ दे सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को लाभ मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपको लाभ मिल सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को इस हफ्ते अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में आपको सेहत संबंधी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपका खर्च भी बढ़ सकता है। धन लाभ को लेकर स्थिति इस हफ्ते अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग आपको कई परेशानियों का समाधान दे सकता है। आपको का साथ आपको मिलेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस हफ्ते कार्यो में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, किंतु कार्य पूर्ण हो जाएंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए हफ्ता सामान्य बना रहेगा। इस हफ्ते शत्रु पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक लोगों के प्रति आपका प्रेमभाव बढ़ सकता है। धन लाभ के रास्ते आपके लिए इस हफ्ते खुले रहेंगे।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में लाभ मिल सकते हैं। आपके अधूरे पड़े कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपकी काफी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र से आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में आपका खर्च बढ़ सकता है तथा आपकी सेहत में भी कुछ नरमी देखी जा सकती है। जीवनसाथी से आपको धन का लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है।


मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को शुरुआती दिनों में पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना बन सकती है। इस हफ्ते अपने क्रोध तथा वाणी व्यवहार पर संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते सेहत को लेकर कुछ दिक्कतें बनी रह सकती हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। व्यर्थ के कार्यो से अपने आप को दूर रखें।

कुंभ लग्नराशि :
इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को कार्यो में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता लाभ तथा सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको धन संबंधी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सफलता देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते आप किसी घरेलू बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते भाई व मित्रों का सहयोग आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। धन से जुड़े मामलों मैं यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से बचना आपके लिए हितकर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, आंखों के समस्या परेशान कर सकती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team