जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 सितंबर

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष : इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन मधुरतापूर्ण बना रहेगा। इस हफ्ते नए लोगों से मिलना-जुलना अधिक बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। संतान से लाभ तथा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को लेकर समय अच्छा बना रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा, लेकिन आलस्य की अधिकता परेशानी पैदा कर सकती है। धन संबंधी लाभ आपको मिल सकते हैं।

वृषभ : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धन खर्च की अधिकता बनी रह सकती है। कामकाज को लेकर इस हफ्ते अधिक परिश्रम बना रह सकता है। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा तथा आपके रुके काम बनेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। राजनितिक लाभ आपको मिल सकते हैं।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास कामकाज को लेकर अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। इस हफ्ते आपको मित्रों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। भाग्य द्वारा इस हफ्ते आपको कोई लाभ मिल सकता है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। इस हफ्ते क्रोध तथा अहं के चलते आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। संतान-सुख मिलेगा।

कर्क : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धन से जुड़े मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। भाई-बहनों के साथ अगर कोई मनमुटाव बना हुआ था तो वह इस हफ्ते दूर हो सकता है। छात्र वर्ग को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आपको सेहत संबंधी कोई समस्या थी तो इस हफ्ते उसमें सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन इस हफ्ते आपको प्राप्त हो सकता है। हफ्ते के मध्य में किसी छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं तथा उससे लाभ मिल सकता है। सेहत ठीक बनी रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते क्रोध से दूर रहे लाभ मिलेगा।

कन्या : इस राशि के जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत भाग-दौड़ वाली रह सकती है। इस हफ्ते के मध्य भाग में कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है। सेहत को लेकर कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। इस हफ्ते आपके खर्चो में वृद्धि संभव है। अत: धन का उपयोग सोच-विचार कर ही करें। संतान से सुख तथा लाभ प्राप्त होगा। इस हफ्ते नकारात्मक विचारों से बचने की सलाह रहेगी।

तुला : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी नए स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान से आपको लाभ मिलेगा तथा उनसे संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को इस हफ्ते अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। इस हफ्ते जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। सेहत ठीक-ठाक बनी रहेगी।

वृश्चिक : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते नौकरी से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। हफ्ते के मध्य में कार्यक्षेत्र तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ सकती है। इस हफ्ते व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है।

धनु : इस राशि के जातकों को इस हफ्ते धार्मिक कार्यो से लाभ मिल सकता है। आप अपनी सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देगा। नौकरी-पेशा वर्ग को इस हफ्ते अधिकारी तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको बड़े भाई और पिता से लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते कार्यो में आलस्य से बचें।

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कुछ तनाव वाला बना रह सकता है। आपको कोई सेहत संबंधी तकलीफ परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान का उचित ध्यान रखें। इस हफ्ते धन का व्यय और व्यर्थ की भागदौड़ आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका समय सामान्य व्यतीत होगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला रह सकता है। इस हफ्ते मित्र तथा भाई के साथ बहसबाजी से बचें।

कुंभ : इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता आनंद भरा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपको व्यापार से कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में नौकरी-पेशा वर्ग को अपने सहकर्मियों के साथ कुछ समस्या हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में इस हफ्ते आपको शुभ परिणाम दे सकता है। पुराने मित्र के साथ हुई बातचीत आपको लाभ दे सकती है। अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

मीन : इस राशि के जातकों के पुराने कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। कामकाज को लेकर स्थितियां इस हफ्ते आपके पक्ष में बनी रहेंगी तथा आपको लोगों का उचित सहयोग भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ धन का खर्च संभव है। संतान का सहयोग आपको मिलेगा। हफ्ते के मध्य भाग में आप अच्छे खान-पान का आनंद ले सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ मिल सकता है।


--आईएएनएस

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team