जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह आप में जोश और उत्साह का भरपूर संचार देखने को मिल सकता है, इसके चलते आप पिछली हुई परेशानियों को भूलकर आगे बढ़ सकते हैं। जमीन-जायदाद को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। हफ्ते के मध्य में किसी प्रकार का मानसिक तनाव परेशानी दे सकता है, इसलिए व्यर्थ की वार्तालाप से अपने आप को दूर रखें। आपको शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। धन लाभ को लेकर स्थितियां मजबूत होंगी।

वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। लंबे समय से चल रही मानसिक तकलीफों में राहत मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग में कुछ परेशानी रह सकती है तथा आलस्य बना रहने से कार्यो में विलंबता बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। सुखों में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी तथा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह आपको अपनी वाणी के प्रति विशेष सतर्कता रखनी पड़ सकती है। आपकी कटु वाणी के कारण आपके कार्यो में रुकावटें आ सकती हैं या किसी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से अच्छे तालमेल के चलते आपके कार्य विना रुकावटों के पूर्ण हो जाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। अचानक धनलाभ हो सकता है।

कर्क लग्नराशि :
इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा। यात्राओं के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा व्यर्थ का तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां गड़बड़ा सकती हैं, अत: एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना उचित रहेगा। हफ्ते के अंत में अचानक धनलाभ हो सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता मिल सकती है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह आपको धन को लेकर चल रही चिंताए कम हो सकती हैं। आर्थिक आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। लिवर और आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो, विशेष ख्याल रखें। वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी बरतें। हफ्ते का मध्य व्यर्थ की भागदौड़, खर्चे तथा चिंताएं दे सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्य करते रहें। कार्यक्षेत्र से संबंधित नए प्रॉजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या लग्नराशि :
इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी तथा एक नए जोश और उत्साह के साथ सभी कार्यो को आगे बढ़ाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों को हफ्ते के मध्य भाग में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

तुला लग्नराशि :
इस सप्ताह आपकी धन-संपत्ति में इजाफा हो सकता है। भाग्य के चलते आपको अपने कार्यो में सफलता मिलती रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय परेशानी देने वाला हो सकता है। कार्य की अधिकता के चलते तनाव बढ़ सकता है। इसलिए तनाव को अपने पर हावी न होने दें, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। 31 तथा 1 तारीख को अपने कार्यो के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ कुछ कमजोर रह सकता है। मगर आप अपनी मेहनत के बल पर कार्यो में सफलता प्राप्त कर लेंगे। किसी बात को लेकर भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, अत: सचेत रहें। धन के लिहाज से आपके लिए यह हफ्ता अच्छा प्रतीत हो रहा है, अचानक धन प्राप्ति के मार्ग उजागर हो सकते हैं। विवाह हेतु इच्छुक जातकों की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, चोट-चपेट तथा पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं हो सकती हैं। धन को लेकर स्थितियां नाजुक बनी रह सकती है। होने वाले धन लाभ में अचानक रुकावटें देखने को मिल सकती हैं। दैनिक वातार्लाप में अपनी वाणी पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा स्थितियां आपके प्रतिकूल जा सकती हैं।

मकर लग्नराशि : यह सप्ताह जीवन साथी को लेकर थोड़ा प्रतिकूल बना रह सकता है। अत: एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करना उचित रहेगा। हड्डियों तथा नसों से संबंधित किसी प्रकार की तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। हफ्ते का मध्य भाग मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, अत: सकारात्मक बने रहें। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा तथा व्यापारिक वर्ग के लोगों को कुछ कठिनाइयां प्राप्त हो सकती हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह संतान पक्ष को लेकर दुविधा बनी रह सकती है। भाग्य का सहयोग के मिलने से आप सभी कार्य आसानी से निपटालेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत महसूस हो सकती है। बिना वजह किसी से न उलझना उचित रहेगा, वाहन आदि चलाते समय विशेष सावधानी रखें, अन्यथा चोट लगने की संभावना बन सकती है। इस हफ्ते यात्राओं के कारण भी थकावट महसूस कर सकते हैं। खर्चो की अधिकता हो सकती है, हालांकि धन लाभ भी होगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह जीवन साथी से तालमेल बढ़िया रहेगा तथा उनके द्वारा किसी प्रकार का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर स्थितियां थोड़ी गड़बड़ा सकती है, उन पर ध्यान दें। हफ्ते का मध्य भाग पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।


--आईएएनएस

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team