जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 नवंबर

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष : इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व मैं निखार आएगा और पराक्रम भी बढ़ेगा। जिस कारण आपके सभी कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे। आय और व्यय की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी बात को लेकर मित्रों और पारिवारिक लोगों से विरोधाभास रह सकता है। नौकरी-पेशा वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। छोटी-मोटी यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

वृषभ : इस सप्ताह पुरानी चल रही परेशानियों का अंत होगा। शरीर में आलस्य रह सकता है, व्यर्थ के खर्चे से मन चिंताग्रस्त रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी तथा नौकरी-पेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। नया कार्य शुरू हो सकता है। धन के मामले में यह सप्ताह ठीक रहेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : इस सप्ताह धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी पूरे सप्ताह बनी रहेगी। आप धार्मिक क्रिया-कलापों में भाग ले सकते हैं। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। पूरे हफ्ते आपको सभी कार्यो में लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

कर्क : इस सप्ताह जमा पूंजी से व्यर्थ का खर्च होने से मन अशांत रह सकता है। पुराना अटका हुआ कोई कार्य संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। भाई-बहनों का प्यार तथा उनसे लाभ प्राप्त होगा। यात्रा का योग भी बन सकता है। आप व्यापार से संबंधित कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

सिंह : इस सप्ताह व्यापार तथा नौकरी के कार्य के लिए यात्राएं हो सकती हैं। पूरे हफ्ते लाभ के योग बने रहेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता तथा धन खर्च हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, लाभ के नए श्रोत बन सकते हैं।

कन्या : इस सप्ताह लाभ की स्थिति बनेगी। पुराना अटका हुआ धन मिलने की संभावना बनेगी। व्यापारी वर्ग के लोग नया कार्य शुरू कर सकते हैं तथा लाभ भी प्राप्त करेंगे। कोई चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला : इस सप्ताह लाभ की स्तिथि बनेगी। नया व्यापार/नौकरी के अबसर मिल सकते है। धन प्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे तथा सफल भी होंगे। कार्य क्षेत्र और परिवार मैं बड़े बुजुर्गो से वैचारिक मतभेद रह सकते है। स्वयं पर विश्वास रखे और कर्म करते रहे भाग्य का साथ मिलता रहेगा। बोलचाल मैं निखार बढ़ने से कार्य आसानी से होंगे।कोई धार्मिक कार्य मैं भाग ले सकते है।

वृश्चिक : इस हफ्ते भाग्य का साथ भरपूर बना रहेगा। शादी के इच्छुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। अचानक धन के आगमन से मन प्रसन्न हो सकता है। आप धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए लोगों से हुई मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। पैसों का खर्च बना रह सकता है।

धनु : इस हफ्ते वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। अपने सभी कार्य धैर्य के साथ करें, सफलता मिलेगी। मन दुविधापूर्ण स्थिति में रह सकता है। कहीं से अचानक लाभ हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यो से लाभ मिल सकता है। माता से सुख मिल सकता है।

मकर : इस हफ्ते कॅरियर में उन्नति के योग बन सकते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशानी बनी रह सकती है। कोई बाहरी आदमी इसका लाभ उठा सकता है। बच्चों को लेकर आप दुखी रह सकते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। किसी से भी बहसबाजी करने से बचें। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

कुंभ : इस हफ्ते आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पति/पत्नी का स्वास्थ्य चिंता उत्पन्न कर सकता है। लाभ भी मिल सकता है। आप घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। बेबजह किसी से न उलझें। विद्यार्थी वर्ग का समय अच्छा रहेगा।

मीन : इस सप्ताह कारोबार में बढ़त को लेकर आप कुछ नए निर्णय ले सकते हैं और लाभ भी पाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता और पत्नी से लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कुछ परेशानी रह सकती है। पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें।




--आईएएनएस

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team