धनतेरस : इन चीजों की करें खरीददारी, हो जाएंगे मालामाल

कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से ही दीपावली पर्व का प्रारंभ हो जाता है। ऎसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ कुछ जरूर खरीदना चाहिए। खासतौर पर इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते है। इस दिन आप भी कुछ स्पेशल शोंपिग कर एक धन लगाकर तेरह गुणा धन पा सकते हैं।

- धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदें, दीपावली की रात लक्ष्मी जी के सामने साबुत धनिया रखें रहने दें। अगले दिन प्रात: साबुत धनिए को गमले में बो दें। ऎसी मान्यता है कि अगर साबुत धनिए से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति सुद्रि़ड रहती है। अगर धनिए का पौधा पतला है तो सामान्य आय होती है। पीला व बीमार पौधा निकले या पौधा नहीं निकले है तो आर्थिक परेशानियां आती हैं।

- धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सोने-चांदी के सिक्के आदि खरीदने की परंपरा है। इससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। चांदी चंद्रमा का प्रतीक होता है और इससे घर में शीतलता आती है।

- रूद्राक्ष की माला अवश्य खरीदें।

- धनतेरस के दिन कौ़डी खरीद कर घर लाएं और अटूट धन प्राप्ति हेतु दीपावली की रात्री महालक्ष्मी का षोडशोपचार पूजन कर केसर से रंगी कौडियां समर्पित कर पीले कप़डे में बांधकर तिजोरी में रखें।

- हथाजोडी और मां लक्ष्मी का एक साथ पूजन करें। धन संबंधित समस्याओं का निवारण होगा।

-धनतेरस और दिवाली के दिन नमक का पैकेट खरीद कर घर लाएं और उसे खाना बनाने में उपयोग करें इससे सारा साल लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। दिवाली के रोज नमक के पानी का पौंछा लगाने से गरीबी दूर होती है।

- शंख को गंगाजल, गोघृत, कच्चा दूध, मधु, गु़ड आदि से अभिषेक करके अपने पूजा स्थल में लाल कप़डे के आसन पर स्थापित कर लीजिए। फिर दिवाली पूजन करें, इससे लक्ष्मी का चिर स्थायी वास बना रहेगा।

- लक्ष्मी जी का श्रीयंत्र घर में आर्थिक उन्नति और भौतिक सुख-संपदा लेकर आता है। इससे बेहतर कोई यंत्र नहीं है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने और व्यापार वृद्धि के लिए श्रीयंत्र सर्वश्रेष्ठ है। श्रीयंत्र आर्थिक ऋण से मुक्ति दिलाता है और साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी करता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team