वास्तु : ऎसे सजाएं अपना घर, परिवारवालों का गुस्सा होगा छू मंतर

घर की खुशीशांती के लिए हर कोई हर संभव प्रयास करता है, लेकिन पूर्णत सफलता नहीं मिलती। आज हम आपको को वास्तुनुसार ऎसे उपाय बताएंगे जो अपके घर में खुशशांती प्रदान करेंगे। वास्तुनुसार माना जाता है की घर की पूर्व दिशा में वायु तत्व का वास होता है। इस ऊर्जा से जीवन में ताजगी, आनंद और खुशियां आती हैं। यदि इस दिशा में कोई दोष हो तो इसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर प़डता है इसलिए इस दिशा को हमेशा संतुलित करके रखें।

पूर्व दिशा में करें कुछ खास:-

- कोई भी वास्तु दोष नहीं होना चाहिए।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- भारी सामान अथवा कबाड न रखें।
- प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करें।
- प्राकृतिक हवा के उत्तम स्त्रोत होने चाहिए।

इन उपाय के अनुसार अपने घर को सजाने से जीवन में कोई भी जोखिम लेने का साहस आता है। परिवार के सदस्य रोगों की चपेट में नहीं आते। जिन घरों में वायु तत्व असंतुलित होता है उस घर के लोग त्वचा रोग, जोडों के दर्द, तनाव और अन्य शारीरिक तकलीफों से ग्रस्त रहते हैं। अधिकतर ऎसे लोगों में क्रोध भी बहुत होता है। नेगेटिविटी के भाव पैदा होने से बनते काम अकसर बिगड जाते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team