राशि अनुसार करें शिव जी की पूजा, होगी हर इच्छा पूरी

वैसे तो सावन के पूरे महीने में भगवान शिवजी की विशेष पूजा की जाती है। यदि कोई व्यक्ति शिवजी की कृपा प्राप्त करना चाहता है तो उसे प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। विशेष रूप से सावन के हर सोमवार शिवजी का पूजन करें। इस नियम से शिवजी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परेशानियां दूर सकती हैं। सावन का महीना हर किसी के लिए फलदायी सिद्ध होता है।


अपनी राशि के अनुसार इस तरह करें शिव जी की पूजा

सावन में हर राशि का व्यक्ति शिव पूजन से पहले काले तिल जल में मिलाकर स्त्रान करे। शिव पूजा में कनेर, मौलसिरी और बेलपत्र जरूर चढाए। इसके अलावा किस राशि के व्यक्ति को किस पूजा सामग्री से शिव पूजा अधिक शुभ फल देती है, इसका उल्लेख भी उन्होंने इस प्रकार किया-

मेष- इस राशि के शिवभक्त घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही कच्चा दूध, सफेद आंकडे का फूल और शंखपुष्पी भी चढाएं।

वृष- पंचामृत से शिव का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। साथ ही लाल फूल भी शिव को जरूर चढ़ाएं।

मिथुन- इस राशि का व्यक्ति गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करे। अन्य पूजा सामग्री में मूंग, दुर्वा और कुशा भी अर्पित करें।

कर्क - इस राशि के व्यक्ति जल में गुड मिलाकर शिव का अभिषेक करें। शक्कर या गुड़ की मीठी रोटी बनाकर शिव को भोग लगाएं। लाल चंदन व कनेर के फूल चढावें।

सिंह - सिंह राशि के व्यक्ति गुड के जल से शिव का अभिषेक करें। वह गुड और चावल से बनी खीर का भोग शिव को लगाएं। मदार के फूल भी चढाएं।

कन्या - इस राशि के व्यक्ति गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिव को भांग, दुर्वा व पान चढाएं। तुला- इस राशि के जातक इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें और दही, शहद और श्रीखंड का प्रसाद चढाएं। सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें।

तुला- इस राशि के जातक इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें। शिव को भांग, दुर्वा व पान चढाएं।

वृश्चिक- इस राशि के लोगों के लिए दही से शिव का अभिषेक शुभ फल देता है। इसके अलावा चावल, सफेद चंदन, सफेद फूल और अक्षत यानि चावल चढाएं।

धनु- इस राशि के जातक दूध में हल्दी मिलाकर शिव का अभिषेक करें। भगवान को चने के आटे और मिश्री से मिठाई तैयार कर भोग लगाएं। पीले या गेंदे के फूल पूजा में अर्पित करें।

मकर - नारियल के पानी से शिव का अभिषेक मकर राशि के जातकों को विशेष फल देता है। साथ ही उड़द की दाल से तैयार मिष्ठान्न का भगवान को भोग लगाएं। नीले कमल का फूल भी भगवान को चढाएं।

कुंभ - इस राशि के व्यक्ति को तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं और शमी के फूल पूजा में अर्पित करें। यह शनि पीडा को भी कम करता है।

मीन- इस राशि के जातक दूध या जल के साथ गुड़, घी, शहद और लाल चंदन शिवजी को चढाने चाहिए। साथ ही लाल फूल भी शिव को जरूर चढ़ाएं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0