जानिए क्या है फेंग सुई और इसके फायदे 
            Astrology Articles   I   Posted on 22-12-2015  ,00:00:00   I  by: 
            
            
            आपने कई बार फेंग सुई का नाम सुना होगा लेकिन यह फेंग सुई क्या चीज है और  किस काम आती है। आमतौर पर फेंग सुई का इस्तेमाल वास्तुशास्त्र में किया  जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।  क्या है फेंग सुई: फेंग सुई एक चीनी शब्द है जो कि वास्तुशास्त्र के  समानार्थक प्रयुक्त होता है। 
फेंग का अर्थ होता है वायु और सुई का  अर्थ होता है पानी अर्थात फेंग सुई का अर्थ होता है जलवायु। इन दोनों  तत्वों को लेकर चीन में वास्तुशास्त्र के बहुमूल्य सूत्रों की स्थापना हुई  है और प्रकृति प्रदत्त शक्तियों को मनुष्य के जीवन और भाग्य से जोडते हैं।  प्राचीन चीनी सभ्यता में भवन निर्माण हेतु भू चयन को लेकर कुछ सिद्धांतों  का निर्माण हुआ। इन सिद्धांतों का चिन्तन एवं दर्शन हमें फेंग सुई के  माध्यम से समझने को मिलता है। 
फेंग सुई के आधार: 
फेंग सुई का आधार पंचभूत हैं। 
1. पृथ्वी 
2. जल 
3. अगि्न 
4. धातु 
5. लकडी
6. आठ दिशाएं  
जीवन पर प्रभाव:
फेंग सुई मनुष्य के व्यक्तिगत  जीवन, उसके रहने के तरीके, खाने-पीने के तरीके, डाईनिंग रूम, गेस्ट रूम,  शयन कक्ष, लिविंग रूम, आन्तरिक और बाहरी साज-सज्जा सभी को प्रभावित करता  है। वह प्रकृति प्रदत्त ऊर्जाओं को मानव जीवन के साथ तारतम्य बैठाने में  सहायता करता है।
मकान की आन्तरिक और बाहरी साज-सज्जा, बनावट  प्रकृति के अनुकूल समरसता बैठाते हुए आदि स्थापित की जाय तो व्यक्ति उत्तम  स्वास्थ्य, समृद्धि, सम्पन्नता एवं ऎश्वर्य को भोगता है।
दोष निवारण में सहायक:
फेंग सुई में दोष निवारण की क्षमता 50 प्रतिशत है। 50 प्रतिशत फेंग सुई काम करती है और 50 प्रतिशत मनुष्य का भाग्य काम करता है। 
फेंग  सुई देखने के साथ व्यक्ति की जन्म कुंडली, उसका भाग्य और उसकी  दशाएं क्या  चल रही है, यह भी देखना चाहिए ताकि समस्या का सही निदान हो सके। यदि फेंग  सुई भी ठीक की जाए और व्यक्ति के भाग्य में कोई रूकावट हो तो उसे भी ठीक  किया जाए तो परिणाम शत प्रतिशत ठीक निकलेंगे।