ऎसा करने से टूट जाता है व्रत

व्रत करना सभी धर्मो में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। व्रत करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। व्रत तभी सफल माना जाता है जब उसे नियम के अनुसार किया जाए। व्रत के दौरान कुछ ऎसी बातें हैं जिनका ध्यान रखना चाहिए अगर हम व्रत के दौरान इन छोटी छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो हमारे द्वारा किया गया वह व्रत सफल नहीं माना जाता। व्रत तभी सफल माना जाता है तब हम उसे पूरी तरह सत्यनिष्ठा और नियमों के अनुसार करें।
1. क्षमा, सत्य, दया, दान, शौच, इन्द्रिय संयम, देवपूजा, अग्निहोत्र, संतोष तथा चोरी न करना यह दस नियम सम्पूर्ण व्रत में आवश्यक माने गए हैं इनका पालन करना चाहिए। अगर कोई इन नियमों का पालन नहीं करता है तो उसका व्रत सम्पूर्ण नहीं माना जाता।
2. व्रत करने वाले मनुष्य को कांसे का बर्तन, मधु, पराए अन्न का त्याग करना चाहिए तथा व्रती को अशुद्ध वस्त्र का उपयोग नहीं करना चाहिए।
3. बार बार पानी पीने से, पान खाने से, दिन में सोने से, मैथुन करने से उपवास दूषित हो जाता है और वह टूट जाता है। व्रत के दौरान ऎसा नहीं करना चाहिए।
4. व्रत करने वाले को बुरे कार्यो से दूर रहना चाहिए। व्रत के दौरान उन्हें संबंध बनाने से दूरी बनानी चाहिए। इन कार्यो को करने से व्रत टूट जाता है।
5. व्रत करने वाले व्यक्ति को कभी असहाय, निर्वल या किसी जीव को पीडा नहीं पहुंचानी चाहिए। जो इंसान व्रत के दौरान किसी असहाय को सताता है या किसी जीव को बिना वजह पीडा पहुंचाता है तो उसका व्रत टूट जाता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team