लक्ष्मी को घर में रोकने के लिए इस दिशा में लगाएं फोटो

घर में सुंदर तस्वीर लगाने से उसकी रौनक और भी बढ़ जाती है, लेकिन बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि घर में लगाई गई तस्वीरों का नेगेटिव व पॉजिटिव असर वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किस प्रकार की तस्वीरें लगाने से क्या होता है-

माता लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से धनलाभ होने की संभावना अधिक होती है।

घर में फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें लगाने में मन खुश रहता है। इन्हें पूर्वी या उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ होता है। इनसे जीवन में खुशहाली आती है।

मां लक्ष्‍मी की फोटो को जितना हो सके ऐसी जगह पर लगाया जाए जहां सीधे किसी की भी नजर नहीं पडे।

घर
में बैठी लक्ष्‍मी शुभ रहती है। पूजन के समय भी खडी लक्ष्‍मी का चयन गलत होता है।

घर
में कभी भ्‍ाी खाली हाथ की लक्ष्‍मी को फोटो नहीं लगाना चाहिए।

क्या हैं विषपुत्र एवं विषकन्या योग...

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team