जीवन में स्पीड लाने के लिए घर में लगाएं इस खास घोडे की प्रतिमा

जीवन में सफलता और लोकप्रियता हासिल करने के लिए फेंगशुई द्वारा दिए तरीकों को अपनाया जा सकता है। इसमें सबसे सटीक है घोडा। इसे प्रतिमा और तस्वीर दोनों तरह लगाया जा सकता है। इसे रखने के लिए कुछ खास बातों का रखें ध्यान-

घोड़ा
फेंगशुई में आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाना चाहिए जिसमें इसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो।
घोड़े को हमेशा लोकप्रियता के क्षेत्र में रखना चाहिए। इसे बागुआ यानी दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है। इसे कॅरियर की दिशा यानी उत्तर में भी रखा जा सकता है।
घर में इसकी तस्वीर रख सकते हैं, जबकि ऑफिस में इसे प्रतिमा के रूप में रखा जाना लाभदायक होता है।
यदि आप निश्चित दिशा में घोड़े को नहीं रख पा रहे हैं तो घोड़े का मुंह खिडक़ी या दरवाजे की ओर करके रखें। अगर इसे बेडरूम में रख रहे हैं तो यह जोड़े में होना चाहिए, एकल नहीं।
घोड़े के अलावा घर में अन्य चित्र लगाते समय भी इन बातों का ध्यानर खना जरूरी है। फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक हैं। उन्हें पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ होता है। इनसे जीवन में खुशहाली आती है।
लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें भी उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना अधिक होती है।

मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team