ये है विश्व में इकलौता शारदा मंदिर, जहां रात को...

यह बात हम सभी जानते है कि हमारे देश में कोने-कोने में देवी मां के मंदिर स्थापित है। सभी मंदिरों की अलग-अलग मान्यताएं है। देवी दुर्गा के सबसे ज्यादा मंदिर पहाड़ों पर स्थापित है, जो अपने चमत्कारों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आते है।

दर्शन के लिए चढ़नी पड़ती है 1063 सिढ़ियां
आइए आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जो विश्व में एक इकलौता शारदा मंदिर है। बता दें कि यह मंदिर मैहर माता के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर पहाड़ियों के बीच स्थित है। ये मंदिर मध्यप्रदेश के सतना जिले की मैहर में स्थित है। यह मंदिर त्रिकुट पर्वत पर बना है। इस मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए 1063 सिढ़ियां चढ़नी पड़ती है, तब मां शारदा के दर्शन होते हैं।

मां शारदा की पूजा
इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि रोज रात में बंद कर दिया जाता है और सुबह में जब कपाट खोले जाते हैं तो पूजा पहले से किए जाने के सबूत मिलते हैं  मान्यता है इस मंदिर में मां के दर्शन सबसे पहले आल्हा और उदल करते हैं उसके बाद ही कोई और करता है।

रात्रि में कोई भी नहीं रूकता
मान्यता है कि इस मंदिर में रात में कोई नहीं रूकता है यदि कोई गलती से रूक भी गया तो उसकी मृत्यु हो जाती है। बताया जाता है कि इस मंदिर की खोज आल्हा और उदल ने की थी। यहां पर वैसे तो हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं मगर नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है।

विश्व का एकमात्र शारदा मंदिर
यह मंदिर विश्व का एकमात्र शारदा मंदिर है। इस मंदिर माता के अलावा काल भैरवी, भगवान हनुमान, काली मां, गौरी शंकर, ब्रह्मदेव, फूलमती माता के अलावा अन्य देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इस मंदिर को 52 शक्तिपीठों में एक माना जाता है लेकिन इसका उल्लेख हिन्दू शास्त्रों में नहीं मिलते है।
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team