राशिनुसार करें इन मंत्रों का जाप, साल भर रहेगी शनि की कृपा

ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। हर साल शनि जयंती धूम-धाम से मनाई जाती है और सभी इस दिन शनिदेव की पूजा-पाठ विधिवत रुप से करते हैं। यह हिन्दू धर्म का विशेष पर्व है। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि जयंती के दिन ही सूर्य पुत्र शनि देव का जन्म हुआ था।

इस साल भी ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती पड़ रही है जो 3 जून 2019 को मनाई जाएगी है। इसके साथ ही वट सावित्री का व्रत भी रखा जाएगा। ज्‍योतिषविदों के मुताबिक इस बार की शनि जयंति लोगों के लिए खास रहेगी।

दैनिक जीवन में ये शुभ काम करते रहने से शनि की वजह से आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। शनि के लिए पूजा-पाठ के साथ ही कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना पूजा सफल नहीं हो पाती है।

आज हम आपको बताएंगे राशिनुसार शनि के मंत्रों के बारे में बताएंगे जिसके जाप से आप पर शनिदेव की कृपादृष्टि बनी रहेगी।

1. मेष : मंत्र- ॐ खां खीं खूं स:मन्दाय स्वाहा: का जाप करें।

2. वृषभ : वृषभ राशि वाले शनि जयंती के दिन कंबल का दान करें एवं शनि चालीसा का पाठ करें। ॐ शं शनिश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन : मंत्र- ॐ यमाग्रजाय नम: का जाप करें।

4. कर्क : इस राशि क जातक इस मंत्र- ॐ मन्दचेष्टाय नम: का जाप करें।

5. सिंह : इस राशि के जातक इस मंत्र- ॐ वरेण्याय नम: का जाप करें।

6. कन्या : इस राशि के जातक इस मंत्र- ॐ छाया-पुत्राय नम: का जाप करें।

7. तुला : इस राशि के जातक इस मंत्र- ॐ शर्वाय नम: का जाप करें।

8. वृश्चिक : इस राशि के जातक इस मंत्र- ॐ सर्वेशाय नम: का जाप करें।

9. धनु : इस राशि के जातक इस मंत्र- ॐ सर्वाभीष्ट-प्रदायिने नम: का जाप करें।

10. मकर : इस राशि के जातक इस मंत्र-ॐ नीलांजनाय नम: का जाप करें।

11. कुंभ : कुंभ राशि वाले स्वर्ण का दान करें एवं ॐ सुन्दराय नम: मंत्र का जाप करें।

12. मीन : इस राशि के जातक इस मंत्र- ॐ सौम्याय नम: का जाप करें।
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
 2017 और आपका भविष्य  

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team