शिव पुराण में बताए हैं संतान प्राप्ति के ये 5 उपाय

शिव पुराण के अनुसार अगर अगर पांच खास उपाय किए जाएं तो 3 से छह महीनों में ही संतान प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।


पहला उपाय
संतान गोपाल मंत्र के सवा लाख जप शुभ मुहूर्त में शुरू करें। साथ ही बालमुकुंद (लड्डूगोपाल जी) भगवान की पूजन करें। उनको माखन-मिश्री का भोग लगाएं। गणपति का स्मरण करके शुद्ध घी का दीपक प्रज्जवलित करके निम्न मंत्र का जप करें।
मंत्र—ऊं क्लीं देवकी सूत गोविंदो वासुदेव जगतपते देहि मे, तनयं कृष्ण त्वामहम् शरणंगता: क्लीं ऊं।।

दूसरा उपाय
सपत्नीक कदली (केले) वृक्ष के नीचे बालमुकुंद भगवान की पूजन करें। कदली वृक्ष की पूजन करें, गुड़, चने का भोग लगाएं। 21 गुरुवार करने से संतान की प्राप्ती होती है।

तीसरा उपाय
11 प्रदोष का व्रत करें, प्रत्येक प्रदोष को भगवान शंकर का रुद्राभिषेक करने से संतान की प्राप्त होती है।

चौथा उपाय

गरीब बालक, बालिकाओं को गोद लें, उन्हें पढ़ाएं, लिखाएं, वस्त्र, कापी, पुस्तक, खाने पीने का खर्चा दो वर्ष तक उठाने से संतान की प्राप्त होती है।

पांचवां उपाय
आम, बील, आंवले, नीम, पीपल के पांच पौधे लगाने से संतान की प्राप्ति होती है।

कुछ अन्य प्रभावी उपाय
हरिवंश पुराण का पाठ करें।
गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें।
पंचम-सप्तम स्थान पर स्थित क्रूर ग्रह का उपचार करें।
नियमित रूप से दंपती दूध का सेवन करें।
सृजन के देवता भगवान शिव का प्रतिदिन विधि-विधान से पूजन करें।
किसी बड़े का अनादर करके उसकी बद्दुआ ना लें।
पूर्णत: धार्मिक आचरण रखें।
गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें।
उन्हें खाना खिलाएं, दान करें।
किसी अनाथालय में गुप्त दान दें।
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
 2017 और आपका भविष्य  
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0