सावन में शिवजी को चढाएं ये चीजें, जानिए कैसे करें व्रत

सावन (Sawan 2019) (श्रावण मास) (Sawan Ka Mahina) का आज दूसरा सोमवार (Sawan Somvaar Vrat) है। सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। इसलिए शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सावन के महीने में हर दिन भगवान शिव (God Shiva) को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों (Lord Shiva Temples) में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है।

आज सावन का दूसरा सोमवार है। तीसरा सोमवार 5 अगस्त और चौथा 12 अगस्त को है। आपको बता दे, इस बार सावन में चार सोमवार है। अगर आप भी सावन के व्रत रख रहे है तो आपको बताते है कि आखिर सावन में भगवान शिव का व्रत कैसे करें, आइए जानते है।

- सुबह-सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े पहनें।
- भोलेनाथ के सामने आंख बंद शांति से बैठें और व्रत का संकल्प लें।
- दिन में दो बार सुबह और शाम को भगवान शंकर व मां पार्वती की अर्चना जरूर करें।
- भगवान शंकर के सामने तिल के तेल का दीया प्रज्वलित करें और फल व फूल अर्पित करें।
- आसपास कोई मंदिर है तो वहां जाकर भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें।
- भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करना बहुत अच्छा माना जाता है।
- सावन के सोमवार को हो सके तो रुद्राभिषेक कराएं।
- सावन के महीने में वैसे शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है।
- इसके अलावा शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से जीवन में सभी तरह की सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

व्रत के दौरान फल, ताजा सब्जी, साबूदान, दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही, छाछ का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे हैं जो दिन में सिर्फ एक बार खाना खाते हैं। खाने में नमक लहसुन और प्याज से बचना आवश्यक है। व्रत के दौरान साग सहित फल और सब्जियां खाने में शामिल कर सकते हैं । साथ ही नट्स, खजूर और किशमिश भी शामिल कर सकते हैं।
 2017 और आपका भविष्य  
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team