वार्षिक राशिफल-2017- मीन राशि : दौलत-शोहरत सबकुछ मिलेगा इस साल

राशिफल की आखिरी राशि मीन के लिए इस साल नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा। मित्रों के साथ प्रवास पर्यटन का आयोजन करेंगे। संतानों और पत्नी की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। कुल मिलाकर एक बैलेंस इयर आपका इंतजार कर रहा है जिसमें आपको दौलत, शोहरत और सबकुछ मिलेगा जिसकी आपको बरसों से दरकार थी।

करियर: हमेशा के लिए याद रहेगा यह साल
इस राशि के जातकों के लिए गोल्डन इयर रहेगा-2017। व्यवसायिक क्षेत्र में जबरदस्तग ग्रोथ मिलेगी। इसका कारण यह है कि आपके कर्म स्थान में बुध एवं सूर्य के होने से प्रभावशाली लोगों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। समय पर उनकी मदद मिलते रहने से आपके कार्य पूरे होंगे। विदेशी कार्यों में भी सहूलियत रहेगी। हालांकि, साल के उत्तरार्ध में ट्रांसपोर्ट, वाहन, बीज, कृषि, इलेक्ट्रोनिक की चीजों के व्यापार इत्यादि में मंदी की संभावनाए रहेंगी। आपका ध्यान व्यापार के स्थान पर दूसरी चीजों की ओर भी जाने की संभावना है। छात्रों इस वर्ष को नई नौकरियों और खुद को सही ढंग से व्यीवस्थित करने के लिए याद रखेंगे।

प्रेम प्रसंग और विवाह: प्रेम प्रस्ताव के लिए देरी ना करें
ग्रहों के अनुसार किसी को प्रोपोज़ करने की सोच रहें हैं तो देरी न करें। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। आपके मन में किसी विशेष व्यक्ति के प्रति लगाव उमड़ सकता है। पुराने प्रेमी अपने संबंधों में कुछ असहजता महसूस कर सकते हैं। धैर्य न खोएं व अपने व्यवहार में रूखापन और कटुता न आने दें। रिश्तों में अपनी तर्क क्षमता का अधिक इस्तेमाल न करें। विदेश या किसी दूर स्थान में काम करने वाले प्रेमियों के परस्पर मिलने के आसार बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप में विलासात्मक प्रवृत्तियां बढ़ेंगी। आगामी समय में आप अनैतिक संबंधों की ओर भी उन्मुख हो सकते हैं।

आर्थिक पहलू: मिलेंगे भरपूर ख्याति पाने के अवसर
इस राशि के जातकों के लिए साल के मध्य से आर्थिक लाभ होने की संभावना दिख रही है जिससे आपकी धन संबंधी चिंताओं का सहज निवारण हो जायेगा। व्यापारी बंधुओं को किसी मित्र या पारिवारिक व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप सावधानी के साथ पैसा लगाकर धन लाभ बढ़ा सकते हैं। जोख़िम भरे कार्यों में धन निवेश करने व किसी को पैसे उधार देने से बचें। धार्मिक और सामाजिक कार्य भी करेंगे और धन खर्च करने में पीछे भी नहीं रहेंगे। यदि आप किसी धार्मिक या सामाजिक संस्था से जुड़े हुए हैं तो इस वर्ष ख्याति मिलने के भी योग हैं।

परिवार: विलासितापूर्ण जीवनशैली का रहेगा राज
इस वर्ष शुक्र राशि बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रही है। भाई-बहनों से अचानक दूर जाना होगा। इस समय विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के प्रति आपका आकर्षण अधिक रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग कम मिलेगा साथ ही ससुराल के किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। संबंधों में दरार आ सकती है। संबंधों में आती हुई दरार को रोकने के लिए आपको इस समय संयम अवश्य रखना पड़ेगा। मौजशौक पर आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आपका मन विलासितापूर्ण वृत्तियों में अधिक तल्लीन रहेगा। अनैतिक संबंधों में आगे बढ़ने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

स्वास्थ्य: अनावश्यक विवाद से तन को होगा कष्ट
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सेहत के हिसाब से ठीकठाक ही रहेगा। इस साल आप कही बाहर यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका मानसिक तनाव कम हो सकता है। इस राशि के जातक वाहन आदि चलते समय सावधानी बरतें। जो जातक मधुमेह और मोटापे के शिकार हैं उन्हें अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही नहीं करें। समय-समय पर चिकित्सक की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। आवश्यकता से अधिक कार्यो को ना करें तथा किसी विवाद में उलझने के बारे में ना सोचना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा।

शुभ अंक : 3, 7, 12, 16, 21, 25, 30, 34, 43 और 52 और 9 अंक आपका भाग्योदय में मददगार होंगे।
शुभ रंग: आपके लिए पीला, सफेद और लाल रंग और गहरा नीला रंग शुभ है।
प्रभावी उपाय : बृहस्पति जो आपके लग्नेश और दशमेश हैं सितम्बर 2017 तक आपके सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे और उसके बाद अष्टम भाव में आ जायेंगे। ऐसे में विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ना फायदेमंद रहेगा साथ ही गुरुवार को गरीब बच्चों में कोई पीली मिठाई बांटना आपके ग्रहों को अनुकूल बनाएगा।
काम की सलाह: दिनों को और भी बेहतरीन बनाने और भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से सूर्य को जल चढाना चाहिए। साथ ही मस्तिष्क पर पीले चंदन का रोजाना तिलक करना फायदा देगा।
वार्षिक राशिफल-2017- कुंभ राशि : साल के उत्तरार्द्ध में होगा भाग्योदय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team