जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 नवंबर

आपके लिए हम इस सप्ताह फिर लेकर आए हैं, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआत में लाभ की स्थिति अच्छी बनेगी। नौकरीपेशा वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक जीवन ठीकठाक रहेगा। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक जातकों के लिए लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक/जातिकाओं का कार्य समय पर न हो पाने से मन व्यथित रह सकता है। पराक्रम में कमी तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। शरीर में कोई तकलीफ होने से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल परिणाम प्राप्त न होने से दुखी हो सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक/जातिकाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी रह सकती है। सुखों में कमी रह सकती है। दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान दें, आपके द्वारा बोले गए शब्द आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। मुख तथा दांतों में तकलीफ हो सकती है। लाभ की स्थिति पूरे हफ्ते बनी रहेगी। व्यापारिक यात्राएं करनी पड़ सकती है। रुके धन की प्राप्ति भी संभव है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पेट से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। हफ्ते के मध्य से इसमें सुधार होने लगेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को लाभ प्राप्ति के साथ-साथ पदोन्नति भी संभव है। पति-पत्नी के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। शत्रुपक्ष से धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं के यात्रा के योग अधिक रह सकते हैं तथा ये यात्राएं लाभकारी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं तथा दवाइयों पर खर्च हो सकता है। इस हफ्ते लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं को कोई शारीरिक बीमारी परेशान कर सकती है। लाभ की अपेक्षा खर्चा अधिक रह सकता है। संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने में अवरोध रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सरकारी कार्यो में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी वर्ग के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक/जातिकाओं के भाग्य के सहारे सभी कार्य पूर्ण होते जाएंगे। यात्रा के योग रहेंगे। स्वास्थ्य किसी प्रकार की तकलीफ हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर चलना पड़ सकता है। अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक/जातिकाएं अपनी आय बढ़ाने के लिए सोच-विचार कर सकते हैं। लाभ की स्थिति सामान्य रह सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। शारीरिक तकलीफ के चलते मानसिक तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा पारिवारिक तथा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं। किसी भी प्रकार के कानूनी कार्यो से बचें।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातक/जातिकाओं को कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी व व्यापारी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी रखनी पड़ सकती है। पेट व दांतों के रोग से तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। पति-पत्नी के मध्य किसी प्रकार की दूरी बन सकती है। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हड्डियों से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक बनी रहेगी। इस हफ्ते किसी न किसी प्रकार का मानसिक तनाव बना रह सकता है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक/जातिकाओं के पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ के हिसाब से परिस्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। मानसिक उलझन बनी रह सकती है। नौकरी तथा व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है। सुखों में आप कमी महसूस कर सकते हैं।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातक/जातिकाओं को नौकरी तथा व्यापारिक कार्य क्षेत्र में परेशानी प्राप्त हो सकती है। आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। संभवत: आपकी बाईं आंख में किसी तरह की तकलीफ रह सकती है। पारिवारिक लोगों से विचार न मिलने से मतभेद की स्थिति बन सकती है। हफ्ते के अंत में आपको कुछ राहत प्राप्त होगी।



क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team