इन 10 चीजों से करें शिवजी का अभिषेक, मिलेगा मनचाहा फल!

पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है। शिव पूजा के लिए अत्यंत फलदायी माने जाने वाले इस माह हर दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा का महत्व है।
भोलेनाथ का अभिषेक अगर सावन के महीने में किया जाये तो इसका बहुत महत्व है। शिवशंकर की मन से की गई पूजा अर्चना भोले बाबा को खुश करने के लिए काफी है। भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग का अभिषेक और उस पर अर्पित की जाने वाले चीजों का अलग-अलग महत्व है। आइए जानें इनके बारे में-

जल:- मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत और स्नेहमय होता है।

चीनी (शक्कर):- महादेव का शक्कर से अभिषेक करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन से दरिद्रता चली जाती है।

केसर:- शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से हमें सौम्यता मिलती है।

दूध:- शिव-शंकर को दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है और बीमारियां दूर होती हैं।

इत्र:- शिवलिंग पर इत्र लगाने से विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं। इससे हम जीवन
में गलत कामों के रास्ते पर जाने से बचते हैं।

घी:- भगवान शंकर पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।

दही:- पार्वतीपति को दही चढाने से स्वभाव गंभीर होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

शहद :- भोलेनाथ को शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

चंदन:- शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इससे हमें समाज में मान-सम्मान और यश मिलता है।

भांग:-
औघड़-अविनाशी शिव को भांग चढ़ाने से हमारी कमियां और बुराइयां दूर होती हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team