वास्तु शास्त्र के अनुसार जाने कौन सा रंग है शुभ या अशुभ

वैसे तो देखा जाएं तो प्रकृति ने हमें कई रंगों से संवारा है और शायद आप समझ सकते हैं कि अगर प्रकृति से हमे ये रंग नहीं मिलते तो हमारी जिदंगी कैसी होती। वैसे तो इन रंगों का हमारी जिंदगी में बहुत महत्व है। जसै कपड़े, गाड़ी, खाने की चीजे हो या फिर कुछ ओर हम हमेशा अपने हिसाब से ही अपना रंग चुनते हैं। हमें पता रहता है कि कौन सा रंग हमारे लिए अच्छा होगा। वैसे वास्तु के बारे में भी सब लोग जानते हैं, क्योंकि ये हमारी जिंदगी के सुख-दुख, यश-वैभव और संपन्नता पाने के लिए बहुत जरूरी है। वैसे देखा जाएं तो हम वास्तु का मतलब सिर्फ घर से लेते हैं और मान्यता भी यही है कि हम अगर सही वास्तु से अपना घर बनाएंगे तो ये हमारे साथ साथ हमारे परिवार जनों के लिए भी अच्छा होगा, लेकिन क्या आपकों पता है कि रंगों का भी अपना-अपना वास्तु होता है और ये भी हमारे घर में सुख-दुख, यश-वैभव और संपन्नता पाने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। घर में कौनसी दिशा के लिए कौनसा पेंट, कौनसा रंग अच्छा हो इसके लिए आज हम आपकों बताते हैं कुछ रंगों के बारे में जो हमारे घर में वास्तु के हिसाब से सही रहते हैं।
वैसे तो रंग हमारे लिए सारे ही जरूरी होते हैं, क्योंकि प्रकृति ने हमें ये रंग उपहार में दिए हैं, लेकिन वास्तु में ये रंग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

तो आइए जानते हैं इन रंगों के बारे में...

लाल- लाल रंग प्यार की निशानी माना जाता है, फिर भी लोग लाल रंग का प्रयोग अपने घरों में कम ही करते हैं। वैसे देखा जाए तो लाल रंग का प्रयोग हमारे घर के लिए अच्छा होता है और इसके प्रयोग से हमारे घर और परिवार में प्यार और मिलन सरिता बनी रहती है।

काला- काला रंग हमे ज्यादा पसंद आता है और कई बार हम अपने घर का निर्माण कराते समय इस रंग को महत्व देते हैं। लेकिन काला रंग वास्तु के हिसाब से हमारें घरों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। लोगों को ये याद रखना चाहिए कि अपने घर में फर्श बनवाते समय काले रंग के पत्थर का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे घर में राहु का प्रभाव में वृद्धि होती है और घर में चिंताओं में बढ़ोतरी होती है। इसलिए हमें अपने घर में काले रंग के पत्थर की फर्श नहीं बनावानी चाहिए।

पीला- पीला रंग वैसे ज्यादातर लोग अपने घरों में दीवारों के लिए इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि ये लाइट रंग होता है और इससे घर में उजाला बना रहता है। लेकिन यदि आपका गुरु अशुभ शत्रुक्षेत्री व निर्बल हो तो घर में पीले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये घर-परिवार में विरोधाभास को जन्म देता है।

गुलाबी- गुलाबी रंग प्यार का विश्वास होता है। लोग इसे सिर्फ प्यार का रंग ही नहीं मानते बल्कि कई बार घरों में वह गुलाबी रंग से अपनी दीवारों को पेंट कराते हैं। गुलाबी रंग का घर में प्रयोग करने ये हमारे कोमलता और स्वभाव की सरलता को दर्शाते हैं।

हरा- हरे रंग का वैसे तो घरों में कम ही इस्तेमाल होता है, लेकिन गहरा हरा रंग घर में होना आपकी और आपके परिवार के भोलेपन को दर्शाता है। वहीं हल्का हरा रंग आपके स्वभाग के खुलेपन के बारे में बयां करता है।

नीला-नीले रंग का वैसे तो घरों में ज्यादा उपयोग नहीं लिया जाता, लेकिन जिन घरों में नीले रंग का उपयोग किया जाता है वहां ये आपके और आपके परिवार की ईमानदारी और लग्न को दर्शाता है।

सफेद- सफेद रंग हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है क्योंकि लोगों को सफेद रंग बहुत पसंद आता है। चाहे वह कपड़े हो या फिर गाड़ी, लोग ज्यादा तर सफेद चीजों की तरफ अट्रैक्ट होते हैं, यहां तक कि कई लोग अपने घर में भी सफेद रंग की चीजों को ज्यादा महत्व देते हैं, जैसे मार्बल, पेंट आदि, लेकिन क्या आपका पता है सफेद वास्तु के हिसाब से घर में ज्यादा सफेद रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये हमारे गृहस्थ जीवन में बाधा डाल सकते हैं। वास्तु के हिसाब से हमें अपने घर के अंदर फर्श या दीवारों पर सफेद रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर हमारा गृहस्थ जीवन अत्यधिक महत्वाकांक्षी हो जाएगा और भविष्य में अत्यधिक विलासिता और भांग के कारण हमारे गृहस्थ जीवन खतरे में पड़ सकता है। अत: जहां तक हो हमें अपने घरों में सफेद रंग का उपयोग कम से कम करना चाहिए। वैसे अगर शुक्र और बली उच्च स्तर पर हो तो सफेद रंग शुभ भी हो सकता है।


क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team