आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष : अब ग्रहस्थिति पूरी तरह आपके पक्ष में आ गई है। पिछले दो दिनों से आप अनेक मुसीबतों का सामना कर रहे थे। विवादास्पद मामलें परेशान कर रहे थे अब उससे निश्चित ही निजात मिलगी। अब विवाद का निपटारा आपके पक्ष में ही होगा। चन्द्र की अनुकूलता तेजी से आगे बढऩे का अवसर प्रदान करेगा। शत्रु पक्ष को आपकी बात मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिस मामले को लेकर तनाव बना हुआ था अब वह शीघ्र ही दूर हो जाएगा। किसी की मदद लेना चाहते है तो अब वह आसानी से मिल जाएगी।

वृषभ : ग्रह नक्षत्र अब नाराजगी की तरफ बढ़ रहे है। अपने ही लोगो का कटु व्यवहार परेशान करेगा। व्यापार में जबरदस्त हानि हो सकती है। किसी निकटतम व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। ठंडे दिमाग से काम लेना होगा। सुख साधनों पर अनावश्यक व्यय भार बढ़ेगा। चन्द्र की प्रतिकुलता कोई नया बखेड़ा खड़ा कर सकती है। जो आपके साथ थे और आपके कार्यो की प्रशंसा कर रहे थे अबग वह आपकी रीति-नीति की आलोचना करेंगे। आसानी से बन रहे कार्यो मेमं बाधाएं आ सकती है।

मिथुन : चन्द्र की लाभदायक स्थिति आपको धनलाभ कराती रहेगी। अभी आगे भी अच्छे परिणाम मिलते जाएंगे। कारोबारी यात्रा का परिणाम बहुत ही अनुकूल प्राप्त होगा। आप किसी सभा-सोसायटी या मांगलिक कार्यो में हिस्सा लेंगे। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बने है। शेयर्स में लाभ हो सकता है। कारोबारी यात्रा सफल होगी। इन दिनों आपको इतनी सफलता मिलेगी कि हीरे की चमक भी आपकी सफलता के आगे फीकी नजर आएगी। पुरानी चिेंताओं का निराकरण होगा।
कर्क : चन्द्र की अनुकुूलता बनी हुई है। जिसका लाभ मध्याह्र  पश्चात् हीे तेजी से मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। कल तक आप बहुत परेशानी से अपना समय व्यतीत कर रहे थे लेकिन अब उस परेशानी व भागदौड़ का परिणाम मिलना प्रारम्भ हो गया है। बहुत अच्छेे अधिकार मिलेंगे और आप अपने अधिकारों व कत्र्यव्यो के प्रति जागरूक रहेंगे। कठिन से कठिन कार्य को सहजता से सुलझाने का अवसर प्राप्त होगा। आपका सकारात्मक रवैया लोगो को काफी पसन्द आएगा। प्रतिष्ठा बढऩे के योग बने है।

सिंह: अभी समय पूरी तरह नहीं सुूधरा है लेकिन ग्रहस्थिति भी दिन-प्रतिदिन सुधार की तरफ आगे बढ़ती चली जा रही है। जो समस्याऐं कल तक परेशान कर रही थी उनसे राहत अवश्य मिल जाएगी। धीरे-धीरे कार्य को व्यवस्थित करते हुए आगे बढ़ते चलें, सफलता मिल जाएगी। आप अपने स्वयं की गलती का कारण स्वयं ही बनेंगे। प्रत्येक कार्या को सावधानी पूर्वक सम्पन्न करें। परिवारमें व बाहर सामंज्यस्य बनाकर चलना अति आवश्यक है।

कन्या : आज ग्रहों की नाराजगी बनी हुई है। जो काम अब तक सहजता से बन रहे थे अब उनमें रूकावट आ सकती है। कोई अप्रिय बात सामने आएगी। परिवार के लोग भी पर्याप्त सहयोग नहीं देंगे। बाहरी लोगों से अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। घर हो या बाहर माहौल तनावग्रस्त ही रहेगा। अपने स्वभाव मेें नम्रता लाने का प्रयास करें। किसी काम के बिगड़ जाने से मूड़ खराब हो सकता है। अधिकारी वर्ग भी आपके कार्यशैली से अप्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा।

तुला : शानदार ग्रहस्थिति बनी हुई है। निश्चित ही शुभ समाचार मिलने के योग है। नए-नएं लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और ऐसे अनुभवी लोग आगे चलकर आपकी मदद करेंगे। भौतिक उन्नति के साधन मिलते चले जाएंगे। लोकप्रियता बढग़ी। व्यापार में अत्यधिक लाभ  होने की उम्मीद है। विरोधी नतमस्तक होगा। जमीन-जायदाद व वाहन खरीदना हो या बेचना हो सौदा कर सकते है। साझेदार से लाभ होगा। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोाग मिलेगा।

वृश्चिक : ग्रह नक्षत्र लगातार लाभ देते जाएंगे। पारिवारिक जीवन में अथवा बाहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का मतभेद हो वह समाप्त होने के आसार बने है। जमीन-जायदाद के मामले आपके पक्ष में निर्धारित होंगे। औद्योगिक क्षेत्र के उत्पादन व प्रबन्धन की परेशानिया समाप्त होगी। मन में उमंग व उत्साह बना रहेगा। परिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे।  विकास की असीम सम्भावनाओं से भरा हुआ क्ष्ेत्र मिलने के आसार बने है जिससे व्यापार को व्यापक रूप मिलेगा।

धनु : आज समय साधारण ही है लेकिन जो दुविधा  कल तक थी उसमेमं आंशिक रूप से सुधार होगा। किसी मामले को लेकर घरेलु अथवा बाहर मतभेद बढ़ सकता है लेकिन यह मतभेद जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। उलझे हुए मामलों में किसी के सहयोग की आवश्यकता है। धन कमाने के सुअवसर हाथ से निकल  सकते है लेकिन आप अपने बुद्धिबल से अन्ततोगत्वा सफलता अर्जित कर लेंगे। सन्तान की समस्या का भी कुछ हद तक निवारण हो जाएगा।

मकर : आज समय उलझा हुआ है। जिद्दीपन के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा। शत्रुओं में इजाफा होगा। कोई कार्य बनते बनते बिगड़ सकता है। दूसरों के प्रपंचोक से बचे अन्यथा आपकी बात पीट सकती है। इन दिनों आप अपने बॉस से काफी मेल-जोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। झुककर व नम्रता रखकर अपने कार्य को अन्जाम दे तो कुछ सफलताएं प्राप्त हो सकती है।

कुम्भ : आज समय पक्ष का बना हुआ है। उत्साह व जोश बना रहने से उलझे हुए प्रत्येक कार्य को आसानी से सुलझा लेंगे। लोग आप पर श्रद्धा व विश्वास बनाए रखेंगे। जरूरी मीटिंग में भाग लेना पसन्द करेंगे। आपके कार्य करने का तरीका व्यवस्थित व सुनियोजित होने के फलस्वरूप आपके उच्चाधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे साथ ही स्वयं के मन में भी आनन्द की अनुभूति होगी। व्यापारा में आशानुकूल मुनाफा होने की उम्मीद बनी है।

मीन : आज समय पक्ष का बना है। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। आपकी सोच में सकारात्मक बलदाव आने से कार्य में सफलता मिलती चली जाएगी। आत्मविश्वास और भरोसे के बल पर आप अपने दत्पर से जुड़ी हुई समस्याओं का हल करने में सक्षम व समक्ष रहेंगे। राजकीय कार्यो मेंं प्रभावशाली व्यक्ति की मध्यस्थता रहेगी। इन दिनों प्रयास तो बहुत अधिक करना पड़ेगा लेकिन उसके अनुरूप लाभ की मात्रा शून्य ही रहेगी। लेकिन धीरे-धीरे ग्रहस्थिति पक्ष की बनती चली आ रही है। आखिरकार समाधान भी मिल जाएगा।


रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team