आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज आपके सोचे हुए बकाया काम पूरे होंगे, नए काम को भी ढंग से कर पाएंगे। अपनी कार्य-पद्धति में आप हल्का सा बदलाव कर लेने से ही काम की गुणवत्ता बढ़ जाएगी। आर्थिक पक्ष भी ठीक-ठीक रहेगा। किए हुए हर काम का पूरा फल मिलेगा। किसी कारण से संतान की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है परंतु यह कोई विशेष बात नहीं है।

वृषभ: आज आजीविका के क्षेत्रों में बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है, उसकी पृष्ठभूमि बननी शुरु हो गई है। ऋणों का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा परंतु पुनर्भुगतान भी समय पर कर पाएंगे। साझेदारों के बीच में आपसी संदेह हो सकता है। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। आपके बारे में लोगों की राय बदलेगी। इस समय व्यवसाय में सौन्दर्य पक्ष पर बहुत अधिक ध्यान देंगे।

मिथुुन: आज थोड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है परंतु आपको आवश्यकता बहुत ज्यादा रहेगी। लेन-देन को लेकर कोई विवाद हो सकता है। बाहर के शहरों की यात्रा नहीं करें। यद्यपि अन्य शहरों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। संतान की तरफ से निश्ंिचत रहेंगे, वे अच्छा काम कर रहे हैं। मित्रों के बीच में कुछ गलतफहमियां रहेंगी जो काफी कोशिश के बाद दूर हो सकती हैं। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। समूह में कार्य करने की परिस्थिति बन रही है।

कर्क: आज आर्थिक लाभ के लिए काम-काज की पद्धति में संशोधन लाभ दे सकता है। खर्चों को घटाने का उपाय काम करेगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। साझा भाव से किया हुआ कोई भी काम इन दिनों सफल रहेगा। किसी विवाद में आपका पलड़ा भारी रहेगा। अपने निकट वर्ग में आपकी रीति-नीति की बहुत प्रशंसा होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। किसी की खिलाफत भारी पड़ेगी।

सिंह: आज किसी खास व्यक्ति की मदद मिलेगी जो कि व्यवसाय में लाभदायक होगी। कानूनी मामले भी हल हो सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में आपसी असहमति रहेगी। अभी आपको पैसा खर्च ही करना होगा, बाद में बातें बदल जाएंगी। किसी विषय को अभी छोडऩा लाभ में नहीं है। कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है।

कन्या: आज आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आज ना केवल आपकी आय बढ़ेगी बल्कि आपकी पूछ भी बढ़ेगी। आपके बारे में लोगों की राय सुधर रही है। धार्मिक मामलों में मन लगेगा। अच्छा साहित्य पढऩे को मिलेगा और अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख बढ़ेगा। कुटुंब के विवादों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है अत: सावधानी से व्यवहार करें।

तुला: आज काम-काज काफी रहेगा बल्कि और भी विस्तार कर लेंगे। किसी कार्यक्रम के कारण ही आवागमन ज्यादा रहेगा। भाग-दौड़ में भोजन का भी ख्याल नहीं रहेगा। किसी बकाया चल रहे काम में आप अच्छा निर्णय कर लें तो शुभ परिणाम आ सकते हैं। लाभ के नए मार्ग खुलेंगे तथा उसके आधार पर काम-काज में विस्तार कर सकते हैं। भाई-बहिन से निकट का संपर्क बना रहेगा। आप उन्हें मदद भी कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज किसी खास एक काम में अनचाही बाधा आ रही है। तकनीकी कौशल के लिए आप किसी व्यक्ति को अपने साथ जोड़ सकते हैं। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है परंतु कोई ना कोई मददगार आपके कठिन समय को पार लगाने में मदद करेगा। मन में कई तरह के संशय चल रहे होंगे। आपको अज्ञात भय से मुक्त होकर खुलकर काम करना चाहिए। मित्र मददगार रहेंगे और कठिन समय को आप आसानी से निकाल पाएंगे। आर्थिक तनाव जल्दी ही कम हो जाएगा। स्थान बदलने की योजना बन सकती है।

धनु: आज वाहन संबंधी कोई गतिविधि कर सकते हैं। आप अपने शहर से बाहर काम-काज का विस्तार करेंगे और उससे थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है। घर में उत्साह का माहौल रहेगा और आप थोड़े दिन के लिए अपनी समस्या भूल जाएंगे। शत्रु आपके विरुद्ध कार्यवाही कर सकते हैं परंतु आपको कोई हानि नहीं होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान की ओर से आप चिंतित रहेंगे जिस ढंग से आप उनकी मदद करना चाहते हैं, उन्हें स्वीकार नहीं है।

मकर: आज अपने काम को अच्छी तरह से कर लेने के प्रयास सफल होंगे। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। आपके प्रभावक्षेत्र में काफी वृद्धि होगी, रुका हुआ भुगतान भी मिल सकता है। एक जगह टिककर काम नहीं कर पाएंगे। किसी नए काम में हाथ डालेंगे तो वह सफल हो जाएगा। संतान को लेकर जो समस्या चल रही है वह वैसी ही रहेगी। आप अपने मित्र से मदद ले सकते हैं।

कुंभ: आज व्यवसाय के लिए भी आज दिन बहुत अच्छा है परंतु किसी मामले में भ्रांति रहेगी और मन परेशान रहेगा। चुगली जैसी बातों से आप दूर रहेें, किसी को अनावश्यक जगह भी ना दें। साझा काम में लाभ होगा, भरोसे के लोग आपकी मदद करेंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो दिन बहुत अच्छा जाएगा। विवाहित हैं तो साथी के काम में काफी लाभ होगा। अपने काम-काज से विरोधियों को अच्छा जवाब दे पाएंगे।

मीन: आज लाभ शानदार होगा या तो अर्थ लाभ होगा या प्रशंसा मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट बनी रहेगी और बिना किसी की मदद से आप उसे नहीं कर पाएंगे। सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी सार्वजनिक मंच पर आपका सम्मान हो सकता है। धार्मिक मामलों में आपकी भूमिका अच्छी रहेगी आप यह तय नहीं कर पाएंगे कि आपकी निष्ठा किधर अधिक है। बड़े भाई-बहिन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।  


वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team