आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज भाग्यशाली दिन है। कोई महत्वपूर्ण घटना दिन में आ सकती है। इासे आपको व्यवसाय का नया अवसर मिलेगा या व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। आस पास के लोग भी सहयोग करेंगे और बाहर का सहयोग भी मिल सकता है। साझा भाव से चलने में ही लाभ है। आज किसी को अप्रिय बात नहीं कहें। कामकाज की पद्धति में सुधार करेंगे। किसी अवसर को हाथ से नहीं जाने दें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन भी बुलावा आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले पर चर्चा के लिए आपकी पूछ होगी। व्यवसाय करते हैं तो कोई समझौता वार्ता करनी पड़ सकती है। काम में सफलता मिलेगी। यात्रा योग हैं परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा।

वृषभ:
ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बनी है, अचानक लाभ के नये अवसर बनेंगे। घर-परिवार में सभी का सहयोग रहेगा। लोग नये प्रस्ताव लेकर आ सकते हैं। भाई-बहिनों से या निकट रिश्तेदारों से नजदीकी बढ़ेगी। किसी विवाद में सार्थक बातचीत हो सकती है। एक व्यावसायिक मामले में अच्छी प्रगति होगी। आप कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं, जिससे काम आगे बढ़ेगा। निजी रिश्तों में गुणात्मक सुधार आयेगा। कुटुम्ब के मामलों में आपको अपना प्रभाव बढ़ाने का अवसर मिलेगा, आपकी कही गई बात पार जाएगी। महत्वपूर्ण मामलों में आज आप तकनीकी सलाह लेने की कोशिश कर सकते हैं। ऋण के लेन-देन में सुविधा बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक है परन्तु पश्चिम में नहीं करें।

मिथुुन: समय महत्व का बना है। आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरणा मिलेगी। लाभ के नये अवसर बढ़ेंगे। कल तक जो लोग सहयोग नहीं कर रहे थे, वे अब सहयोग करेंगे। भागदौड़ के कार्यक्रम रहेंगे और उसी में कामकाज का समय भी निकाल लेंगे। आज काम की गुणवत्ता बढ़ाने का समय है। आपको कुछ अतिरिक्त साधन भी मिल जाएंगे। सजावट की वस्तुओं पर खर्चा कर सकते हैं। संतान के लिए शानदार दिन है परन्तु उनको आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। आज वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। पित्त विकार या संधिवात परेशान कर सकते हैं। छोटी यात्रा के अवसर हैं परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

कर्क: समय बदल रहा है। तेज गति से परिवर्तन का समय है। आपका स्वयं का महत्व बढ़ेगा और उसका असर आसपास के वातावरण पर पड़ेगा। घर-परिवार के विवादों से दूर, आप नये अवसर प्राप्त करने में अपना ध्यान लगाएंगे, सफलता भी मिलेगी। आज टिक कर काम करने का दिन है। अवकाश नहीं मिलेगा। यात्रा का विचार त्याग दें क्योंकि सफलता नहीं मिलेगी। यदि कौशल का परिचय दिया तो थोड़ा सा लाभ बढ़ सकता है परन्तु उसका वास्तविक लाभ आपको नहीं मिलेगा। घर में सहमति का अभाव रहेगा। संतान का भी पूरा सहयेाग नहीं मिल पा रहा है। आप की मुलाकात आज धार्मिक या विद्वान व्यक्तियों से हो सकती है।

सिंह: व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ सुधार के लक्षण हैं। साधारण सा परिवर्तन करके आप कोई अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। किसी अज्ञात स्रोत से भी लाभ हो सकता है। कोई नया निवेश करना चाहें या नया अवसर खोजना चाहें तो भाग्य आपका साथ देगा। आपमें नवीन ऊर्जा का संचार होगा। यदि स्वभाव की जटिलता त्याग दें तो लोग आपको अधिक स्वीकार करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर साधारण सी चिंता रहेगी। भूमि संबंधी किसी विवाद से किनारा करना ही उचित है। आज दिन में कुछ घंटे चिंतन के एिल मिलेंगे जिनका पूरा उपयोग करें। यात्रा योग हैं परन्तु पश्चिम में यात्रा नहीं करें। यात्रा से लाभ हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी बरतें। माहौल अच्छा नहीं रहेगा।

कन्या: व्यवसाय के मामलों में प्रगति होगी। कोई महत्वपूर्ण बात सामने आ सकती है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों में भेद नहीं कर पायेंगे। व्यस्त हो जाएंगे। फुर्सत का समय निकालना मुश्किल हो जाएगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी, उनका लाभ बढ़ेगा। व्यापार व्यवसाय के नये अवसर मिलेंगे। या तो यात्रा होगी या दूर के शहरों से व्यवसाय होगा। कुटुम्ब के मामलों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आपकी राय ली जाएगी। व्यावसायिक भागदौड़ बढ़ेगी। कुशल सहयोगी की तलाश करनी पड़ेगी। आज पूजा पाठ का भी वक्त नहीं मिलेगा परन्तु मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी, कोई महत्वपूर्ण कार्य हो जाएगा।

तुला:
प्रबल भाग्यशाली दिन है, अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। किसी आये हुए अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। साझा भाव से काम करने में थोड़ा दिक्कत रहेगी परन्तु सितारे आपके साथ हैं, आपका काम नहीं रुकेगा। आवश्यक धन की उपलब्धि भी हो जाएगी। एक जगह टिक कर काम करना मुश्किल रहेगा परन्तु भागदौड़ का भी अच्छा नतीजा आ सकता है। पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें नहीं तो नुकसान होगा। कुटुम्ब के मामलों में पंचायती करना अच्छा नहीं रहेगा। आपको चाहिए कि पराये मामलों से अपनों को दूर कर लें। आज खानपान संबंधी असुविधाएं रहेंगी और स्वास्थ्य संबंधी साधारण सी परेशानियां हो सकती हैं। वात विकार परेशान करेंगे।

वृश्चिक: यात्रा विचार त्याग दें। यात्रा में कष्ट हो सकता है। कामकाज के मामले में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। कार्य विस्तार होगा, आपका महत्व बढ़ेगा। आज संतान के लिए बहुत शुभ दिन है उनका बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। आज कई महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो व्यावसायिक मामलों में आपकी मदद करेंगे। नौकरी के मामले में आप किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर अधीर हो जाएंगे। किसी एक विषय पर नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। यदि व्यावसायीहैं तो नये सहयोगी मिलेंगे। जीवन साथी के नाम से कामकाज में आवश्यक सुविधा मिलेगी। उनको व्यवसाय में लाभ होगा। आपको भागीदारी में भी लाभ होगा।

धनु: व्यक्तिगत जीवन में सुख बढ़ेगा, प्रेम संबंध में गति आएगी। आज दैनिक लाभ भी बढऩेकी सम्भावना है। भूमि संबंधी किसी विवाद में आपका पक्ष मजबूत होगा। माता से निकटता बढ़ेगी या जन्म स्थान से संबंध जुड़ेगा। कुटुम्ब के किसी विवाद में आपको सावधानी से अपनी बात कहनी चाहिए। धार्मिक मामलों में रुचि लेंगे। कोई दान दक्षिणा का अवसर भी मिल सकता है। संतान काक लेकर बड़ी चिंता रहेगी। उनकी समस्या को लेकर आप गंभीर हो जाएंगे। आज वाहन सुविधा बढ़ेगी, यात्रा योग हैं, परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें। साझेदारी में आंख मूंद कर कोई भी निर्णय कर लें आप लाभ में रहेंगे। आपका निजी लाभ बढ़ जाएगा।

मकर: कामकाज में जटिलता बढ़ेगी। आप किसी काम को भी आसान समझने की भूल नहीं करें। व्यवसाय की पेचीदगी पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा परन्तु एक सीमित मात्रा में। ऋण प्रबंध को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आप जिस ढंग से चाहते हैं उस ढंग से बात नहीं बनेगा, कहीं पर पैसा भी उलझ सकता है। लाभ प्राप्ति के लिए अच्छे साधनों का ही प्रयोग करें अन्यथा बाद में कष्ट रहेगा। आपकी मेहनत से आज शाम तक कोई अच्छा परिणाम आ सकता है। अद्र्धरात्रि से पहले परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। किसी छोटे लेन-देन में सफलता मिल जाएगी। यात्रा के योग हैं परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

कुंभ:
आज समय महत्वपूर्ण बना है। ग्रह स्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। किसी के मन में स्थान बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आंशिक सफलता मिलेगी। कुछ नया करने की सोचेंगे तो उसमें भी सफलता मिल सकती है अनुकूल लोग मिल जाएंगे। विश्राम नहीं मिल पायेगा। भाग-दौड़ बढ़ेगी और कामकाज में जटिलता बढ़ेगी। घर कुटुम्ब में आपकी साख बढ़ेगी। जीवन साथी के मन में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। जीवन साथी के लिए यह परीक्षा का समय है, जिसमें सफलता मिलेगी, आज लाभ का दिन है। कोई छोटी यात्रा या दावत जैसी खुशी मिल सकती है। व्यावसायिक प्रतिद्वंदी निराश हो जाएंगे क्यों कि आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनने जा रहा है।

मीन: दैनिक कामकाज में लाभ बढ़ेगा और काम भी बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक लाभ के नये रास्ते खुल सकते हैं। षडय़ंत्र से सावधान रहें, कोई निकट का व्यक्ति आपको कष्ट दे सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किये जा रहे प्रयासों में बदलाव लाने की आवश्यकता है। पिता से या गुरू से लाभ मिल सकता है। उनका मार्गदर्शन कठिनाइयों से निकाल लेगा। किसी विवाद में आप विजयी रहेंगे परन्तु आप प्रत्यक्ष बुराई नहीं लें। आज यात्रा बिलकुल नहीं करें क्योंकि निष्फल हो जाएगी। नौकरी करते हैं तो लापरवाही नहीं करें, कोई न कोई गलती रह सकती है और नुकसान दे सकती है। धार्मिक मामलों में मन लगेगा परन्तु पूजा पाठ के लिए कम समय मिलेगा।


शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team