व्यापार में चाहिए वृद्धि तो सप्ताह में रंगों के अनुसार पहने कपड़े

रंगों की अपनी अलग ही दुनिया होती है, हर रंग का अलग ही महत्व हैं। क्या आप जानते हैं कि रंग आपका भाग्य भी बदल सकते है। बता दें कुछ रंग ऐसे होते है जो सकारात्मक एनर्जी भी देते है, तो कुछ हमारे काम भी बिगाड़ सकते है। इसलिए आज हम आपको उन रंगों के बारे में बताने जा रहे है जो आपका भाग्य बदल सकते है, यदि सप्ताह के हर दिन आप इन रंगों को पहनते है तो आपकी किस्मत बदल सकती है , कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

रविवार को पहने इस रंग के कपड़ेरविवार का दिन सूर्य का दिन होता है, इसलिए रविवार के दिन अगर आप पीला, लाल व रंगीन कपडे पहनते है तो आपको सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा , आप उत्साहित व तरोताजा महसूस करेंगे। सोमवार को पहने इस रंग के कपड़े
जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार का दिन चन्द्रमा का दिन होता है। इस दिन सफ़ेद रंग के कपडे को पहनना शुभ माना जाता है। बेहतर रहेगा कि सोमवार को सफ़ेद रंग का कपडा ही पहने जिससे आपको यश व सफलता कि प्राप्ति होगी।

मंगलवार को पहने इस रंग के कपड़े मंगलवार का दिन बजरंग बली का होता है, बेहतर रहेगा कि आप इस दिन लाल,नारंगी, गहरे भूरे व चॉकलेटी रंग के कपडे पहने। इस दिन का गृह मंगल होता है। इस दिन इन रंगों को पहनने से दूसरों पर आपकी बातों का गहरा असर होता है। बुधवार को पहने इस रंग के कपड़े

बुधवार का दिन स्वयं गणपति जी का होता है, जिन्हे घास सबसे ज्यादा प्रिय हैं। इस दिन हरे रंग का ज्यादा महत्व माना जाता है, इस दिन हरे रंग के कपडे पहनने से विशेष फल मिलता है। नौकरी व व्यापार में अनुकूल वातावरण बनता है। चाहे तो आप इस दिन सफ़ेद रंग भी पहन सकते है।


गुरुवार का दिन साईं और बृहस्पति का होता है, दोनों ही देवो को पीला रंग अतिप्रिय होता है। जानकारी के लिए बता दें कि बृहस्पति सम्मान के देव भी माने गए हैं, इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना ज्यादा अच्छा माना जाता है। अगर गुरुवार को आप पीला रंग पहनते है तो वे पूरा दिन आपका होगा जो आपके लिए काफी लकी साबित होगा।

शुक्रवार का दिन माँ दुर्गा का शुक्र का दिन होता है। इस दिन हमेशा साफ़ सुथरे कपडे ही पहनने चाहिए

जैसे कि आप सभी जानते है शनिवार का दिन शनिदेव का होता है, इस दिन शनि देव को तेल का दीया भी जलाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें शनि देव को काला, नीला, गहरा बैंगनी, जमुनी रंग पसंद है। इस दिन इन रंगों को पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। इतना ही नहीं इस दिन इन रंगो को पहनने से आपके कार्य क्षेत्र में सफलता भी मिलती है।
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team