वार्षिक राशिफल-2017- मकर राशि : सुख-शांति और सम्पन्नता से लदकद रहेगा साल

शनि मकर राशि का स्वामी ग्रह है और यह ग्रह सभी प्रकार के प्रतिबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। शनि का प्रभाव मकर राशि में जन्मे लोगों को व्यावहारिक और जिम्मेदार बनाता है, तो वे भविष्य के लिए पैसा सहेजना जानते हैं। कभी-कभी मकर राशि में पैदा हुए लोग वास्तव में जिद्दी हो सकते हैं। वे केवल अपने अनुभव के साथ शीर्ष पर पहुंचने का प्रयास करते हैं। 2017 की तिमाही के आरंभ में आपको काम से लाभ मिलेगा और आप मेहनत में कमी नहीं आने देंगे। कुछ समय पश्चात आपकी लम्बी दूरी की यात्राओं में खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन जल्द ही स्थिति अनुकूल होगी और आप बचत को पा सकेंगे आपको यात्राओं से लाभ प्राप्ति होगी। उन्नति व सफलता के पक्ष से आप हर संभव प्रयासों में लगे रहते दिखाई देते हैं। अगस्त और अप्रेल माह थोडे गडबड कर सकते हैं। सावधान रहें। कुल मिलाकर 2017 पूरी तरह सुख-शांति और सम्पन्नता से लदकद रहेगा।


करियर: छात्रों के सपने होंगे पूरे
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहेगा। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से साल बेहतरीन रहेगा। किसी नए कौशल को सीखना फायदा देगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इस समय दी गई परीक्षाओं में उतीर्ण होने के अवसर बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह साल उत्साह से भरा होगा। आपके बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे, प्रमोशन के चांस भी हैं। किसी बड़े पदाधिकारी के कारण आपको लाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग को पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। शेयर बाजार व सटटा-लॉटरी से अचानक धन प्राप्ति के योग बनने लगे हैं।

प्रेम प्रसंग और विवाह: नए साथी की तलाश होगी पूरी
इस वर्ष पति-पत्नीब में प्रगाढ़ता तो बनी रहेगी लेकिन काम की अधिकता के कारण आप अपने पार्टनर के लिए समय ज्यादा समय नहीं निकल पाएंगे। इससे रिश्तों में निराशा आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में लिप्त हैं। उनके प्यार में और इज़ाफा हो सकता है। वासनात्मक विचारों पर काबू रखें। ऐसा न करने से रिश्तों के दूषित होने की संभावना है। इस साल किसी नए साथी की तलाश खत्म हो सकती है। किसी से आंखे दो चार हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में भी पूर्ण सुख की प्राप्ती होगी।

आर्थिक पहलू: शनि की अंतर्दशा से पूरे साल
धन प्राप्ति के योग इस राशि के जातकों पर शनि की अन्तर्दशा या महादशा चल रही है तो आपको अच्छे धन प्राप्ति के संकेत बन रहे हैं। घर में राहु और केतु एक साथ आएं तो आपको पैसों का नुकसान हो सकता है तो थोड़ा सावधान रहें और पैसो का संचय करके चलें। पैसों का दुरूपयोग बिल्कुोल ना करें, जितना हो सके उतना पैसों को बचाकर चलें। अपनों से ही सावधान रहने की जरूरत। रिश्तेदार या मित्रगण आपको धोखा दे सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में मकर राशि के जातको के लिए आने वाला समय अनुकूल है। माता लक्ष्मी का आगमन जीवन में बना रहेगा। लेकिन जितना कमाएंगे उतना ही खर्चा भी होगा।

परिवार: मांगलिक कार्यों से रहेंगे आनंदित
इस वर्ष घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप आनन्दित महसूस करेंगे। अगर माता-पिता को कोई गंभीर बीमारी है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। आपके संबंध भी उनसे बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का योग बन रहा है। धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभव है। जिससे आपका आध्यात्मिक पक्ष और मजबूत बनेगा। अपनी संतान की तरक्की से सम्बंधित कोई अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। उनकी प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप फूले न समायेंगे। थोडा खुद को कूल रखना सीखें, वाणी पर विराम दें तो परिजनों के साथ अच्छाक साल बीतेगा।

स्वास्थ्य: जंक फूड से बनाए रखें दूरी
इस राशि के जातकों के लिए कुछ यात्राएं और काम का बोझ थका सकता है। कहीं सैर-सपाटे के लिए निकल जाएं इससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। मानसिक बेचैनी से राहत पाने के लिए बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। अगस्ते और सितम्बसर माह में पेट व त्वचा संबंधी तकलीफें परेशान कर सकती हैं। जहां तक हो सके यात्राओं में विश्वसनीय स्थानों पर ही खाएं-पीएं। बाहर के बने खाने का परहेज़ करें और घर का बना कम तेल, मिर्च मसालों का और हरी सब्ज़ियों का सेवन करने से आप स्वस्थ्य रहेंगे। नियमित रूप से व्यायाम करना, योग करना, टहलना आदि सब आदतों से आप अच्छा स्वास्थय पा सकते हैं।

शुभ अंक : 1, 4, 8, 10, 13, 17, 19, 22, 26 और 7 अंक आपका भाग्योसदय में मददगार होंगे।
शुभ रंग: आपके लिए भूरा, स्लेटी, काला और सफेद रंग शुभ है।
प्रभावी उपाय : इस राशि के जातक रविवार को भैरवजी के दर्शन करें व प्रसाद चढ़ाएं और शनिदेव की नियमित आराधना करें। सात शनिवार या मंगलवार गरीब लोगों को भोजन कराने से प्रतिकूल ग्रह अनुकूल बनने लगेंगे।
काम की सलाह: शान्ति में कमी से बचने के लिये आप अपनी वाणी में मधुरता को बनाये रखें और गायत्री मंत्र का नियमित 108 बार जाप करें।
वार्षिक राशिफल-2017- धनु राशि : उतार-चढाव के साथ लाभदायक रहेगा साल

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0