धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, मां लक्ष्मी होगी मेहरबान

यह बात हम सभी जानते है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद रावण का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। इसी खुशी मेंं दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी जी के विशेष पूजन का पर्व दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है।

कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है।

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ

(1) सोने या चांदी के सिक्के

कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के खरीदें, उस पर लक्ष्मी माता और गणेश जी का चित्र बना होना चाहिए। इस सिक्के का दिवाली के दिन विधिपूर्वक पूजा करें और अपने तिजोरी में रख दें। यह आपके धन-सं​पत्ति के लिए शुभ लाभकारी साबित होगा।

(2) गोमती चक्र खरीदें

ज्योतिषाचार्य के अुनसार, धनतेरस के दिन आप 11 या 21 गोमती चक्र जरूर खरीद सकते हैं। यह शुभकारी होता है। यह परिजनों की सेहत और समृद्धि को बढ़ाता है। दिवाली के दिन इनका पूजन करें और पीताम्बर यानी पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी आदि में रख दें।

(3) धनिया खरीदें

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदे की परम्परा है। इसे दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजा के समय माता को अर्पित करें। फिर उसके कुछ दाने गमले में बो दें। उसमें अगर स्वस्थ पौधा निकलता है तो पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यदि पौधा सामान्य और पतला है तो आपकी पूरे वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

(4) लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के लिए धनतरेस को ही माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीद लेनी चाहिए। आपके लिए संभव हो तो चांदी की मूर्ति खरीदें अन्यथा मिट्टी की मूर्तियां या तस्वीर खरीद सकते हैं। पूजा के बाद इस मूर्ति को तिजोरी आदि में रख दें।

(5) पीतल के सामान

धनतेरस के दिन देवताओं के वैद्य धनवन्तरि की पूजा होती है, उनको प्रिय धातु पीतल है। इस वजह से धनतेरस को पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

(6) झाड़ू

कहा जाता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है। दरअसल झाड़ू से हम घर की सफाई करते हैं और उससे घर की नकारात्मकता बाहर हो जाती है।

धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें

ज्योतिष के अनुसार, धनतरेस के दिन लोहा, ​कांच और एल्युमिनियम के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपके ग्रहों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई बर्तन खरीद कर लाएं तो उसमें अन्न आदि रखकर लाएंं। खाली बर्तन घर में लाना अशुभ माना जाता है।
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team