Astrology Articles I Posted on 27-10-2025 ,06:41:08 I by:
आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और सोमवार का दिन अनेक शुभ संयोग लेकर आया है। आज सूर्य षष्ठी व्रत का तीसरा दिन भी है। दोपहर 1 बजकर 28 मिनट से लेकर अगले दिन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक रवि योग रहेगा, जो कार्यसिद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। आज दोपहर तक मूल नक्षत्र रहेगा और दोपहर बाद मंगल का गोचर वृश्चिक राशि में होगा, जिससे ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई राशियों को करियर, धन और पारिवारिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं।
मेष
आज का दिन आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। व्यापार में नई संभावनाएं खुलेंगी और बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर कुछ दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी लगन और अनुभव से हर चुनौती पर विजय पा लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेकर अपने पेशेवर जीवन में नई दिशा पा सकते हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा और महिलाएं खुद के लिए समय निकाल पाएंगी।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन परिवर्तनकारी साबित होगा। आप अपने करियर में किसी नए अवसर की ओर बढ़ सकते हैं, जो दीर्घकालिक लाभ देगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। वरिष्ठों से सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम का समय दोस्तों या परिवार के साथ बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा का संचार होगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संबंधों में सुधार लेकर आएगा। किसी पुराने मतभेद का समाधान हो सकता है जिससे रिश्तों में नयापन लौटेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचारों पर काम शुरू करने का समय अनुकूल है, लेकिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे और स्वास्थ्य में सुधार से मानसिक सुकून महसूस करेंगे।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने से उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने कार्य की सफलता आपको संतोष देगी। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय तनाव दूर करेगा और आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव बढ़ेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति और सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। मित्रों से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग कार्यों में संतुलन बनाए रखेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन समाजसेवा और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य या आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे आपको सम्मान मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ है, किसी पदस्थापन या स्थानांतरण से जुड़ी सूचना मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग और आत्मबल के चलते आप लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। किसी पुराने विवाद का समाधान मिलने से मन शांत रहेगा।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन धनलाभ और व्यापारिक प्रगति का संकेत दे रहा है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ संभव है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ेंगे। काम की व्यस्तता के बावजूद आप नई योजनाओं पर विचार कर पाएंगे। रियल एस्टेट में निवेश के योग हैं और अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और सौभाग्य लेकर आएगा। नौकरी के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, संभव है किसी बड़ी कंपनी से ऑफर प्राप्त हो। परिवार में सौहार्द और प्रेम का वातावरण रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर बनेंगे। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है और किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ खरीदारी या किसी आनंददायक कार्य में समय बीतेगा। गृह-सुधार या मरम्मत संबंधी कार्यों पर विचार चल सकता है, लेकिन जल्दबाजी न करें। शिक्षक वर्ग के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। किसी विद्यार्थी की प्रगति देखकर मन प्रसन्न होगा।
मकर
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देगा। कार्यक्षेत्र में अपने तरीके से काम करने की कोशिश करें, आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। कोई पुरानी योजना आज आकार ले सकती है। रचनात्मक कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और आप अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में शांति बनी रहेगी, बस आवेग में निर्णय लेने से बचें।
कुंभ
कुंभ राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए यह सही समय है। दफ्तर में सहयोगियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और अधूरे कार्य समय पर पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से उपहार या शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति का संदेश लेकर आया है। प्रमोशन या वेतनवृद्धि से जुड़ी खबर मिल सकती है। व्यवसाय में स्थिरता आएगी और निर्णय लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और बड़ों की सलाह आपके भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे