धंधे-रोजगार में चमत्‍कार लाने के लिए करें इस खास पेड की पूजा

कहते हैं जिस जगह में या आसपास कहीं भी अशोक का पेड़ लगा होता है, वहां किसी तरह का शोक या अशांति नहीं रहती। यही वजह है कि मांगलिक एवं धार्मिक कामों में अशोक के पत्तों का उपयोग किया जाता है।

जो जातक निरन्तर व्यवसाय में हानि उठा रहे एवं उनका व्यवसाय बन्द होने की कगार पर है। वे अशोक वृक्ष के बीजों को प्राप्त कर उन्हें स्वच्छ करके धूप व अगरबत्ती दे। आंखें बन्द करके अपनी समस्या से मुक्ति देने की प्रार्थना करें तदांतर इन बीजों में से एक बीज को किसी ताबीज में भरकर अपने गले में धारण कर लें। शेष बीजों को धन रखने के स्थान पर रख दें। यह उपाय शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार को करना अति उत्तम रहेंगा।

किसी भी शुभ मुर्हूत में अशोक के पेड़ की जड़ को पूर्व निमन्त्रण देकर निकाल लायें। उस समय आप मौन रहें। घर में लाकर इसे गंगा जल से शुद्ध करके तिजोरी या धन रखने के स्थान रखें। इस प्रकार का उपाय करने से उस घर में धन की स्थिति पहले की अपेक्षा काफी सुदृढ़ हो जाती है।

अशोक
वृक्ष के फलों को मंगलवार के दिन हनुमान जी को अर्पित करने से मंगल ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।

यदि किसी कन्या का विवाह नहीं हो रहा है। और परिवार के लोग काफी चिन्तित एवं परेशान है। वह लोग यह उपाय कर सकते है। अशोक वृक्ष की जड़ तथा पत्ते प्राप्त कर, उस कन्या के स्नान करने वाले जल में डाल दें। तत्पश्चात उस जल में कान्या स्नान करें। ध्यान रखें कि पत्ते व जड़ जल से बाहर न गिरे।

यदि महिलाएं अशोक के पेड़ पर रोज जल चढ़ाएं तो उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं, साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख भी बना रहता है।

प्रत्येक शुक्रवार को अशोक के वृक्ष के नीचे घी एवं कपूर मिश्रित दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है। जिस घर के लोग रोज अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं, वहां पर हमेशा देवी की कृपा बनी रहती है। ऐसा घर रोग, शोक, अशान्ति जैसी परेशानियों से बचा रहता है।

किसी भी शुभ मुहूर्त में अशोक के पेड़ की जड़ को निकाल लें। फिर उसे साफ पानी या गंगा जल से शुद्ध करके, अपने घर के पूजा स्थल में रखें। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष कम होते हैं।

अशोक का पेड़ घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती रहे। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शन्ति एवं समृद्धि बनी रहती है।
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team