इस मंदिर में सोने भर से महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लड़-भड़ोल तहसील के सिमस नामक खूबसूरत स्थान पर स्थित है सिमसा माता का प्रसिद्ध मन्दिर। इस देवी धाम का चमत्कार यह है कि यहाँ देवी निःसंतान महिलाओं की सूनी गोद भर देती हैं। देवी सिमसा को संतान-दात्री के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रों में हिमाचल के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से ऐसी सैकड़ों महिलाएं इस मंदिर की ओर रूख करती हैं जिनकी संतान नहीं होती है।
मान्यता मानें या अंधविश्वास
यहां की एक मान्यता बड़ी अजीबोगरीब है। अनेक लोगों का मानना है विधिवत पूजा-अर्चना कर इस मंदिर के फर्श पर सोने से निस्संतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है। नवरात्रों में यहां विशेष अनुष्ठान और उत्सव होता है। इसे स्थानीय भाषा में सलिन्दरा कहते हैं, जिसका अर्थ है स्वप्न आना। लोगों का मानना है कि जो महिलाएं माता सिमसा के प्रति मन में श्रद्धा और विश्वास लेकर मंदिर आती हैं, देवी सिमसा उन्हें स्वप्न में प्रतीक या संकेत के रूप में दर्शन देकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। यह मंदिर बैजनाथ से 25 किलोमीटर तथा जोगिन्दर नगर से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team