इस महीने में जन्मी लडकियां का ऎसा होता है स्वाभाव

शास्त्रों- पुराणों में ऐसा कहा गया है कि स्त्रियों का स्वाभाव आज तक खुद भगवान भी नहीं जान पाएं तो इंसान और बड़े बड़े महापुरुष कैसे जान सकते है। आजकल लड़के, लड़कियों को समझने के चक्कर में सालों- साल शादी नहीं करते और जिंदगी भर उन्हें समझते ही रह जाते है। चेन्नई एक्सप्रेस तो आपने देखी ही होगी, उसमे भी शाहरुख खान खुद कहता कि औरत को समझना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन आज हमने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है, जी हाँ अब आप आसानी से अपने साथ की स्त्रियों के स्वाभाव के बारे में पता लगा सकते है। आज हम आपको ज्योतिष विद्या के माध्यम से बताने जा रहे हैं किस माह में जन्मी स्त्रियां कैसी होती है।


जनवरी और फरवरी

सबसे पहली बात इन माह में जन्मी स्त्रियां देखने में बेहद आकर्षक होती है, ये सामान्य गोरे रंग व गेहुआं रंग की होती है, इनकी आँखें और स्माइल बहुत ही मनमोहक होती है। ऐसी स्त्रियां स्वाभाव से हसमुख व सर्वगुण संपन्न होती है। इनका स्वाभाव शांत व उदार होता है अथवा इन्हे आराम करना बहुत पसंद होता है,जिसकी वजह से ये कभी आलसी और असावधान हो जाती हैै।इनके वैवाहिक जीवन में मतभेद होते रहते है व अपने परिवार की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऐसी स्त्रियों को अतिथि सत्कार करना अच्छे से आता है जिसकी वजह लोग इनसे मिलना जुलना पसंद करते है। लोग ऐसी स्त्रियों के पीछे इनकी तारीफ करते है।

मार्च और अप्रैल

जिन स्त्रियों का जन्म मार्च और अप्रैल में होता है वे मीठा बोलती है, संस्कारी व व्यवहारकुशल होती है, ऐसी स्त्रियां मन से बिलकुल साफ़ होती होती, अपने मन में कुछ भी रखना नहीं जानती।जो भी मन में होता है वे कह देती है। ऐसी स्त्रियां बहुत ही धनवान और पुत्र वाली होती है, व भगवान पर उनका विश्वास कुछ ज्यादा ही होता है या यूँ कहले की धर्म कर्म के मामले में ज्यादा ज्ञान रखती है। ये रूप रंग से काफी सुन्दर होती है और अपने व्यव्हार की वजह से जल्दी सबसे घुल मिल जाती है। ऐसी स्त्री हर क्षेत्र में कलात्मक होती है, इनका स्वाभाव हठीला होता है, अगर इन्हे कुछ बुरा लग जाए तो वे उस बात को मन में घर कर लेती है, जिसके कारण उनके लोगों से व्यव्हार जल्दी टूट जाते है। लेकिन सबसे अच्छी बात इनमे ये होती है कि ये जिसको भी प्यार करती है उनके लिए हमेशा तत्पर रहती है, उन्हें कभी भी किसी चीज़ कि कमी नहीं होने देती।

मई और जून

जिन स्त्रियों का जन्म इन महीने में हुआ हो वे स्वाभाव से बहुत गुस्सैल होती है, छोटी से छोटी बातों में उनका गुस्सा आना निश्चित हैं। इनका रूप रंग साफ़ व गुलाबी रंग का होता है व इन्हे अपने परिवार से खूब प्रेम होता है। ऐसी स्त्रियां चतुर और कामुक भी होती है। कोई भी व्यक्ति इनसे पहले दिन मिलते ही इनसे प्रभावित हो जाता है, जितनी जल्दी इन स्त्रियों के लोगों के सम्बन्ध बनते है उतनी ही जल्दी ख़राब भी हो जाते है।

जुलाई और अगस्त

जिन स्त्रियों का जन्म इन महीनो में होता है उन्हें जीवन में रानी जैसा सुख मिलता है, इनके अंदर अच्छे से अच्छे गुण पाए जाते है, जिसकी वजह से इन्हे हर जगह आदर सम्मान मिलता है। इनका व्यव्हार धैर्यवान व शांत होता है, ये उसूलों कि पक्की व अनुशासन प्रिय होती है।

सितम्बर और अक्टूबर

जिन स्त्रियों का जन्म इन माह में होता है वे भाग्य शाली होती है, ऐसी स्त्रियां धनवान, परिश्रमी व सभी कार्यों को करने में निपुर्ण होती है, अपने जीवन में अपने परिवार का अधिक ख्याल रखती है। ये अपने काम व भावना को दबाकर रखना पसंद करती है। हर चीज़ को जांचना परखना इनके स्वाभाव में होता है, वैसे तो ये हसमुख स्वाभाव की होती है, लेकिन इन्हे जल्दी गुस्सा आता है जिसकी वजह से इनको अधिक नुकसान झेलना पड़ता है। कोई भी काम करने से पहले ये आशा बाँध लेती है और विफल हो जाने पर जल्दी निराश हो जाती है।

नवंबर और दिसंबर

इन दोनों माह में जन्मी स्त्रियां छोटे कद वाली, छोटी गर्दन व साँवले रंग की होती है। ये  किसी भी बात से जल्दी डर जाती है ऐसी स्त्रियां अपने प्रेम पर अधिक शक करती है, ये काम के प्रति लापरवाह होती है जिसकी वजह से इनका जीवन साथी इनसे कटा कटा से रहते है। कभी- कभी ये अपशब्द भी बोल जाती है जिसकी वजह से इनके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बचत के मामले में ये एक्सपर्ट होती है व धन जोड़कर रखती है, जिसकी वजह से ये अपने परिवार को बुरे समय से बचा लेती है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team