महिलाएं क्यों पहनती हैं सावन में हरी चूड़ियां

सावन के महीने (Sawan Month 2019) में खूब बारिश होती है। बारिश के कारण पेड़-पौधे भी हरे-भरे हो जाते हैं। प्रकृति के इस बदलते रंग के साथ-साथ महिलाओं का श्रृंगार भी बदल जाता है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि सावन के महीने में औरतें आखिर हरे रंग की चूड़ियां ही क्यों पहनती हैं।

दरअसल, सावन का मतलब रोमांस, रोमांस का मतलब श्रृंगार और श्रृंगार का मतलब महिलाएं सावन में हरा रंग पहनकर न सिर्फ हम प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं बल्कि यह रंग हमारे भाग्य को भी प्रभावित करता है। इस खास महीने लड़कियां हरे रंग की चुड़ियां क्यों पहनती हैं, आइए जानते हैं।

मान्यता है की यह रंग प्रकृति का होता है और इस रंग की चूड़ियां तथा कपड़े पहनकर हम प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। यह भी माना जाता है इस माह में हरे रंग की चूड़ियां पहनने के पीछे किस्मत कनेक्शन भी होता है।

1. जीवन साथी की लंबी उम्र...
जिस प्रकार से लाल रंग एक सुहागन स्त्री के जीवन में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। उसी प्रकार से हरा रंग भी उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है इस माह में यदि स्त्री हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं तो उसको भगवान शिव का आशीष मिलता है और उसके पति की उम्र भी लंबी होती है।

2. कैरियर या व्यापार में सफलता...

ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुद्ध ग्रह मानव के व्यवसाय तथा कैरियर से जुड़ा होता है। बुद्ध का रंग हरा होता है। अतः जो इस रंग को धारण करता है वह अपने कैरियर तथा व्यापार में सफलता हासिल करता है।

3. सौभाग्य को बढ़ाता है...
सावन का माह भगवान शिव का माह कहा जाता है। भगवान शिव हमेशा प्रकृति के करीब रहें हैं इसलिए ही उनको हरा रंग बहुत प्रिय है। सावन के माह में चारों और हरियाली भी होती ही है। अतः मान्यता है इस माह में हरा रंग किसी भी रूप में धारण करने से मानव का सौभाग्य बढ़ता है और उसको भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
 2017 और आपका भविष्य  

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team