गृह क्लेश की हो सकती है ये वजह, वास्तु के अनुसार नहीं करें ऐसा

कई बार देखा जाता है घर में बेवजह झगड़े होते रहते हैं। झगड़े होना एक आम बात है, एक साधारण समस्या है। लेकिन कभी-कभी यह साधारण समस्या भी बहुत बड़ा रूप धारण कर लेती है और इसका कारण हमें समझ में नहीं आता हैं। आपको बता दें इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।

जी हां, अगर नहीं जानते तो आइए जानते हैं किन कारणों से होते हैं घर में लड़ाई और झगड़े। इन टिप्स को अपनाकर आप भी अपनी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

करें ये उपाय...
कई बार आपको पता भी नहीं होता कि आपके घर के किस वास्तु दोष से जाने-अनजाने आप किस तरह की परेशानी झेल रहे हैं।

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का विशेष महत्व होता है इसे बहुत ही शुभ माना जाता हैं। यह कोण उठा हुआ नहीं होना चाहिए, इससे घर में पिता और पुत्र के बीच अनबन होती रहती है।

घर का स्टोर रूम कभी भी उत्तर पूर्व कोने में ना बनवाएं। इससे घर के लोगों में झगड़े होते हैं।

रसोई घर या शौचालय उत्तर पूर्वी दिशा में ही होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा होने से घर के सदस्यों के बीच झगड़े होते हैं। इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए।

ईशान कोण पर बिजली के उपकरणों को नहीं रखना चाहिए इससे पिता पुत्र के बीच अनबन होती रहती है।

इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए इससे भी घर में मनमुटाव बने रहते हैं।

रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team