शरीर के इस भाग पर तिल हैं तो ...

अक्सर हम देखते है शरीर पर कई प्रकार के जन्मजात अथवा जीवन काल के दौरान निकले निशान पाए जाते हैं। जिन्हे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से सुनते आए हैं। ज्योतिष के मुताबिक, शरीर के मौजूद काले तिल हमारा भविष्य और स्वभाव बताते हैं। वहीं तिल को अक्सर महिलाओं के सौंदर्य और किस्मत से जोड कर देखा जाता है। कहा जाता है कि जहां लाल, हरे और शहद के रंग वाले तिल लकी होने का संकेत देते हैं, वहीं काले रंग के तिल दुर्भाग्य के लिए माने जाते हैं। लगभग हर पुरूष व स्त्री के किसी न किसी अंग पर तिल अवश्य पाया जाता है। आज जानते है कि शरीर पर होने वाले उस तिल का महत्व क्या है!

पुरुष के शरीर पर तिल होने का मतलब...
जिस पुरुष के आंख पर तिल होता है तो वह नायक पद पाता है। गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री का सुख मिलता है। सिर (मस्तक) पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है। मुख पर तिल होता है तो उसे बहुत दौलत मिलती है। नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है। ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन पाता है तथा चारों तरफ इज्जत मिलती है। कान पर तिल हो तो वह खूब पैसे वाला होता है। गर्दन पर तिल हो तो उस व्यक्ति की लंबी उम्र होती है तथा उसे आराम मिलता है।
दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है। क्षेत्र कोई-सा भी हो सकता। छाती की दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है। हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दिलदार व दयालु रहता है। पांव पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विदेश यात्रा का योग बनता है।

महिलाओं के शरीर पर तिल होने का मतलब...
महिला के बाई तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है। या यूं कहे कि उसका पति उससे बहुत प्यार करता है। गाल पर बांई तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है। आंख पर तिल हो तो पति की बहुत अधिक प्रिय होती है। जिस महिला के गाल पर तिल होता है उसे अच्छा पति मिलता है। छाती पर तिल हो तो पुत्र की प्राप्ति होती है। जांघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है। पांव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है। कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है। मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।
नाक पर तिल हो तो वह महिला रूपवान होती है पर घमंडी होती है।
 2017 और आपका भविष्य  
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team