ये संकेत करते हैं भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ इशारा

हिंदू धर्म और शास्त्रों में कई ऐसे शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है जिनसे आप भविष्य में होने वाली कुछ घटनाओं के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे आस-पास कई बार कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनके होने का आभास हमें बहुत पहले ही हो जाता है। लेकिन कई बार लोग इन घटनाओं के होने से पहले के संकेतों पर ध्यान नहीं देते हैं। शकुन शास्त्र में ऐसी ही कई बातों के बारे में बताया गया है।

इन बातों से आप भविष्य में होने वाली अच्छी और बुरी दोनो तरह की घटनाओं के बारे में आसानी से जान सकते हैं। कई संकेत ऐसे होते हैं जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ भी इशारा करते हैं। अगर आप इन संकेतों को पहले ही समझ जाएंगे तो किसी बड़ी दुर्घटना को पहले से टाल सकते हैं। आज हम कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आप भविष्य में आने वाली परेशानियों के बारे में जान सकते है। आइए जानते है।

कुत्ते का रोना...
कुत्ते घर की रखवाली करते हैं। लेकिन जब यही कुत्ते घर के मुख्य दरवाजे के सामने रोने लगते हैं तो घर के सदस्यों पर कोई गंभीर मुसीबत आने वाली होती है या किसी की मृत्यु का संकेत भी हो सकता है।

खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना...
अगर आप किसी काम से जमीन की खुदाई कर रहे हैं और आपको कोई मरा हुआ जीव मिलता है तो यह आने वाले बुरे समय की तरफ इशारा करता है।

घर में काले चूहे ज्यादा संख्या में आना...
चूहे हर घर में होते हैं जो घर की कीमती चीजों और अनाज को काट देते हैं। चूहे से हर कोई परेशान रहता है। लेकिन जब अचानक से घर में ज्यादा संख्या में काले चूहे आ जाएं तो समझ जाइए कि निकट भविष्य में कोई अनहोनी होने वाली है।
किसी पक्षी का घायल होना...
अगर आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिर जाती है तो समझ जाइए कि आने वाला समय आपके लिए काफी मुश्किल भरा होने वाला है।
घर में चमगादड़ों का रहना...
अगर घर में चमगादड़ रहते हैं तो समझ जाइए कि कोई बहुत बड़ी विपत्ति आने वाली है।
उल्लू का आवाज करना...
अगर अगर की छत पर आकर कोई उल्लू बैठकर आवाज करता है तो अचानक विपत्ति आने वाली होती है।
लाल चींटी का घर में आना...
अगर घर में बहुत ज्यादा लाल चिटियां आ जाएं तो समझ जाइए कि कुछ बुरा होने वाला है।
बिल्ली का लडऩा...
अगर घर में बिल्लियां लडऩे लगती हैं तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे परिवार में लड़ाई-झगड़े के योग बनते हैं।
दीमक या मधुमक्खी का छत्ता होना...
घर में अगर दीमक या मधुमक्खी का छत्ता हो तो घर के मुखिया के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है।
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team