इन आदतों में करेंगे सुधार तो नहीं होगी ...

आज के समय में भले ही विज्ञान के पास लगभग सभी समस्याओं का निदान है लेकिन फिर भी समस्याओं का आना बंद नहीं होता। आप सभी जानते हैं कि मानव का जीवन आज सुख सुविधाओं से भरपूर है लेकिन फिर भी उसकी औसत आयु कम हो गई है।

हमारे धर्मग्रंथों में इसका कारण हमारी बिगड़ी आदतें तथा बदली जीवन शैली को बताया गया है। इस प्रकार की कुछ आदतें हमारे धर्मग्रंथों में बताई गई हैं जिनके कारण मानव की उम्र कम हो गई है। आइए इन आदतों के बारे में जानते हैं।

धर्म तथा सत्य के साथ चलें...
महाभारत ग्रंथ के अनुशासन पर्व में इस बात का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि जो लोग मानव धर्म की नीतियों का उल्लंघन करता है उनकी आयु कम होती है। दूसरी और जो व्यक्ति पूर्णत: धार्मिक मार्ग से जीवन जीते हैं तथा सत्य के संग रहते हैं वे लंबी आयु का आनंद भोगते हैं।

आदतों को सुधारें...
व्यक्ति की आदत भी उसकी आयु पर प्रभाव डालती हैं, जो व्यक्ति गंदा रहता है तथा नाखून चबाता है। उसकी आयु कम होती जाती है। इसके अलावा शास्त्र यह भी कहते हैं कि जो व्यक्ति आकाश में चढ़े सूरज को देखता है। उसकी आयु जल्दी ही कम हो जाती है और वह जल्दी ही मौत को प्यारा हो जाता है।

पढ़ाई करते समय न खाएं...
महाभारत ग्रंथ का अनुशासन पर्व यह भी बताता है कि यदि व्यक्ति कुछ पढ़ रहा है अथवा पढ़ाई संबंधित कोई कार्य कर रहा है तो उस समय उसको कुछ खाना पीना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर यमराज नाराज हो जाते हैं। इसके अलावा यदि आप भोजन कर रहें हैं तो भोजन को बीच में छोड़ कर कभी न उठे। ऐसा करने से मानव की आयु कम हो जाती है।

घर के मुख्य दरवाजे की और पैर करके न सोएं...
शास्त्र यह भी बताते हैं कि शनिवार तथा मंगलवार के दिन आप कभी भी बाल न कटाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी आयु कम हो जाती है। इसके अलावा जब कभी आप सोएं तो घर के मुख्य दरवाजे की और पैर करके न सोएं। ऐसा करने से यमराज नाराज होते हैं।

आप यह भी याद रखें कि सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने वाले की उम्र कम हो जाती है। यदि आप इन चीजों को ध्यान रख कर ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे तो आप अपनी पूरी उम्र का आनंद ले सकेंगे।
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team