अगर सुबह दिखाई दे ये चीजें तो समझ लेना खुशहाल होने वाली है जिदंगी

हिंदू धर्म में लोग शास्त्रों पर कुछ ज्यादा ही यकीन करते है। हाल ही में हमने कुछ शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में बताया था।

वहीं आज हम एक बार फिर आपके लिए शास्त्रों के अन्दर वर्णित चुनिन्दा ऐसे संकेत लेकर आए हैं, जो अगर आपको दिखें तो समझ लेना आपकी जिदंगी खुशहाल होने वाली है।

अगर आपके साथ ये घटनाएं होती है तो समझ लेना की आपकी किस्मत की कायापलट होने वाली है। आइए जानते है आखिर कौन-कौन सी घटनाएं होना शुभ होता है।

गन्ना...
सुबह घर से अपने काम पर जाते वक्त या मॉर्निंग वॉक करते समय गन्ने का दिखाई दे जाना भी यह संकेत देता है कि आज आपको कही से पैसे मिलने वाले हैं।

नव विवाहिता का दिखना...
आपको रास्ते में अगर सोलह श्रृंगार किये कोई नई-नई दुल्हन नजर आ जाए तो इसे भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत माना जाता है।

दूध...
सुबह-सुबह उठते ही दही और दूध जैसे पदार्थ का दिखाई दे जाना भी आने वाली अच्छी किस्मत का संकेत होता है।

हरियाली...
सपने में हरे-भरे प्राकृतिक नजारे दिखना भी सुभ संकेत माना जाता है। हरियाली अगर पानी के किसी स्रोत के पास हो तो यह उससे भी अच्छा संकेत होता है।

सुनहरा सांप...
अगर रात को आपको सोते समय सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप नजर आए, तो यह भी खुलने वाली किस्मत का इशारा होता है।

यात्रा के दौरान मिलने वाले संकेत...
जब कभी भी यात्रा करते समय आपको अपनी दायीं तरफ कोई बन्दर, कुत्ता, सांप दिखे तो, समझ जाना यह भी आपके पास आने वाले धन का संकेत आपको दे रहे हैं।

टूटते तारे का दिखना...
इस संकेत को पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त है। पूर्वज कहते आए हैं टूटते तारे सो जो भी मांगो आपको आने वाले 30 दिन में सच हो जाता है। इसलिए सोच समझ कर मांगना।

नारियल...
नारियल को वैसे भी भारतीय सामाजिक परम्परा में शुभ माना जाता है। अगली बार जब भी कभी आपको सुबह उठते ही इस श्रीफल के दर्शन हों, तो समझ जाना अच्छी खबर आने वाली है।

सफेद गाय...
सनातन धर्मियों की गौ माता जिसे कुछ लोग केवल राजनैतिक मुद्दा ही समझते होंगे, उन्हें हम बता दें यह आर्थिक सुदृढ़ीकरण का भी प्रतीक है। अब अगली बार जब भी आपके खेत में या गार्डन में गाय आ कर चरने लग जाए, तो समझ जाइएगा साक्षात लक्ष्मी जी ने संदेशा भेजा है।
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team