शारदीय नवरात्र  बुधवार से शुरू, देखें घट स्थापना का मुहूर्त

जयपुर। शारदीय नवरात्रि 2018 बुधवार 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन नाव से होगा और हाथी पर मां की विदाई होगी। इस बार चित्रा नक्षत्र में मां भगवती का नाव से आगमन होगा। पहली बार नवरात्र की घट स्थापना के लिए काफी कम समय मिल रहा है। प्रतिपदा के दिन घट स्थापना के लिए केवल एक घंटा दो मिनट का शुभ मुहूर्त का समय मिल रहा है।

चित्रा नक्षत्र में शारदीय नवरात्र का पहला और दूसरा नवरात्र 10 अक्टूबर को है। दूसरी तिथि का क्षय है। अर्थात शैलपुत्री और ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना एक ही दिन होगी। इस बार पंचमी तिथि में वृद्धि है। 13 और 14 अक्तूबर दोनों दिन पंचमी रहेगी। पंचमी तिथि स्कंदमाता का दिन है।
घट स्थापना का समय सिर्फ एक घंटा दो मिनट

इस बार नवरात्रि घट-स्थापना के लिए बहुतही कम समय प्राप्त हो रहा है। केवल एक घंटा दो मिनट के अंदर ही घट स्थापना की जा सकती है अन्यथा प्रतिपदा के स्थान पर द्वितीया को घट स्थापना होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर को सुबह 6.22 बजे से 7.25 बजे तक रहेगा ( यह समय कन्या और तुला का संधिकाल होगा जो देवी पूजन की घट स्थापना के लिए अतिश्रेष्ठ है।)

वैसे प्रतिपदा तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर 2018, मंगलवार को सुबह 09:16 बजे होगा और प्रतिपदा तिथि अगले दिन 10 अक्टूबर 2018, बुधवार 07:25 बजे समाप्त होगी। इस समय से पहले घटस्थापना की जानी चाहिए। 10 अक्टूबर को सुबह 6.22 बजे से 7.25 बजे तक का समय घट स्थापना के लिए अतिश्रेष्ठ है।

ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 4.39 से 7.25 बजे तक का समय भी श्रेष्ठ है। 7.26 बजे से द्वितीया तिथि का प्रारम्भ हो जाएगा।

नवरात्र की तिथियां -
प्रतिपदा / द्वितीया - 10 अक्टूबर - माँ शैलपुत्री माँ ब्रह्मचारिणी
तृतीया - 11 अक्तूबर - माँ चन्द्रघण्टा
चतुर्थी - 12 अक्तूबर - माँ कुष्मांडा
पंचमी - 13 अक्टूबर - माँ स्कंदमाता
पंचमी - 14 अक्तूबर - माँ स्कंदमाता
षष्टी - 15 अक्तूबर - माँ कात्यायनी
सप्तमी - 16 अक्तूबर - माँ कालरात्रि
अष्टमी - 17 अक्तूबर - माँ महागौरी (दुर्गा अष्टमी)
नवमी - 18 अक्तूबर - माँ सिद्धिदात्री (महानवमी)
दशमी- 19 अक्तूबर- विजय दशमी (दशहरा)
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team