जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 26 से 01 नवंबर

आपके लिए फिर इस सप्ताह हम लेकर आए हैं, आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक/जातिकाओं को धन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। इस हफ्ते धन खर्च पर नियंत्रण रखें। सेहत संबंधी मामलों में कुछ परेशानी रह सकती है। इस हफ्ते पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ विपरीत स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सामान्य रूप से चलते रहेंगे। हफ्ते का अंतिम भाग आपको कोई खुश खबरी दे सकता है।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक/जातिकाओं को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिल सकती है। लोग आपके विचारों से सहमत रहेंगे। इस हफ्ते धन प्रवाह बढ़ने के संकेत हैं। संतान से प्रेम बढ़ेगा और उनकी उन्नति से आपको प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम संबंध के लिहाज से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हफ्ते का अंतिम भाग यात्रा और खर्च वाला हो सकता है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक/जातिकाओं को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य सरलता से संपन्न होंगे और लाभ भी मिलेगा। धन के लिहाज से यह हफ्ता बहुत अच्छा बना रहेगा। कई स्रोतों के माध्यम से धन लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिस्ते मधुर रहेंगे और उसमें निखार आएगा। आलस्य और व्यर्थ के सोच-विचार से बचें।

कर्क लग्नराशि :
इस राशि के जातक/जातिकाओं को इस सप्ताह की शुरुआत में कुछ शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। हफ्ते के बाद के दिन आपको अच्छे परिणाम देंगे। इस हफ्ते भाई या बहनों से आपको कोई लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यो में आपका मन अधिक लगेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में सेहत को लेकर कुछ तकलीफ हो सकती है। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। धन के लिहाज से यह हफ्ता ठीक रहेगा। आय के नए स्रोत भी आपको मिल सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं को सेहत संबंधी मामलों में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी को दिया हुआ धन इस हफ्ते वापस आ सकता है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है। आय में वृद्धि की संभावना रहेगी। धन का व्यय अधिक हो सकता है।

तुला लग्नराशि :
इस सप्ताह तुला राशि के जातक/जातिकाओं की सुख-सुविधाएं बढ़ना संभव है। कार्यक्षेत्र को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा कहा जा सकता है। छात्र वर्ग को मन माफिक परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। क्रोध से बचें।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। इस हफ्ते मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं और उनसे लाभ भी प्राप्त करेंगे। धन के लिहाज से यह हफ्ता लाभ देने वाला रहेगा। छात्र वर्ग को कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धन खर्च पर संयम रखें। व्यर्थ के मामलों से दूर रहें।

धनु लग्नराशि : यह सप्ताह धनु राशि के जातक/जातिकाओं को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विवाहित लोगों के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। इस हफ्ते आप प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ निर्णय ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ नए विकल्प आपको मिल सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें और व्यर्थ के वातार्लाप से अपने आप को दूर रखें।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक/जातिकाएं अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी, जुकाम की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक/जातिकाओं को अचानक धन लाभ मिलने की संभावना रहेगी। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस हफ्ते आपको अपने सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यापारिक साझेदारों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातक/जातिकाओं को सेहत संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। हफ्ते की शुरुआत में व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। कोई मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। इस हफ्ते वाणी और क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक लाभ की संभावना है।  (आईएएनएस)
पूजा की थाली से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न
कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team