जानें,  वे गलतियां जो इंसान को दीर्घायु पाने से रोकती हैं।

जीवन को सुव्यवस्थित रखने और दीर्घायु पाने के कई उपाय हैं लेकिन व्यक्ति हर बार गलती करता है और इनसे उसकी उम्र भी कम होने लगती है। आइए जानें क्या हैं वे गलतियां जो इंसान को दीर्घायु पाने से रोकती हैं।

अहम के रथ पर सवार होना
जो लोग हमेशा अपने को महान समझते हैं। जिन्हें अपने उपर अभिमान रहता है। वे दूसरों को निचले स्तर का मानते है। जिस वजह से उसके अनेक दुश्मन हो जो हैं। और घमंड इंसान की मौत का कारण बन जाता है।

जरूरत से ज्यादा बोलना
जो लोग ज्यादा बोलते हैं वे किसी के उपर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं और लोग उन्हें हीन भावनाओं से देखते हैं। अधिक बोलना उम्र को कम करता है।

अनावश्‍यक क्रोध करना
क्रोध यानी गुस्सा क्रोध में इंसान कई तरह की गलतियां कर देता है जिसके बाद उसे खुद पछतावा होता है। यह वजह है क्रोध ही इंसान की उम्र को घटा देता है। क्रोध इंसान का दुशमन है। जो धीरे-धीरे इंसान की जान ले लेता है।

त्याग का अभाव
त्याग का अभाव होने के कारण ही रावण, दुर्योधन आदि का पतन हुआ। सांसारिक सुख मनुष्य की आयु को काटते हैं और उनका त्याग आयु में वृद्धि करता है। मनुष्य को इस बात का सदैव ध्यान रखना चाहिए कि हम इस संसार से कुछ लेने नहीं बल्कि दूसरों को सुख देने के लिए आए हैं। जिन लोगों के मन में त्याग की भावना नहीं होती उनकी मृत्यु शीघ्र ही हो जाती है।

लालच व स्वार्थ
जिस इंसान के अंदर लालच और स्वार्थ आ जाता है। उसकी उम्र अपने आप कम होने लगती है। शास्त्रों के अनुसार लोभी इंसान लंबे समय तक नहीं जीता है।

छली और कपटी होना
मित्र के साथ छल व द्रोह करना विदुर के अनुसार मित्र धर्म निभाना बहुत ही पवित्र कार्य होता है। लेकिन जब मित्र ही विशवास घात करता है तब उस इंसान की उम्र भगवान छीन लेता है। और कम उम्र में ही एैसे लोगों की मौत हो सकती है।

वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team